ब्रेकिंग
साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ...
भिलाई

सेल स्थापना दिवस पर बीएसपी के 65 कर्मचारी दीर्घ सेवा सम्मान से हुए सम्मानित

भिलाई। 24 जनवरी 1973 को देश की सबसे बड़ी सार्वजनिक इस्पात उत्पादक
कंपनी सेल के गठन के उपलक्ष्य में हर साल 24 जनवरी को सेल की सभी इकाइयों में सेल स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जाता है।

इस अवसर पर प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ काम करने वाले कुल 65 कार्मिकों और अधिकारियों को 24 जनवरी को एक संयुक्त आयोजन में स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा प्रतिष्ठित ‘लॉन्ग सर्विस अवार्डÓ से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार कार्मिकों और अधिकारियों को 25 वर्ष की कार्यसेवा पूर्ण करने पर दिया जाता है। इस अवसर पर, मुख्य अतिथि सेल भिलाई इस्पात संयंत्र के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने शुक्रवार 24 जनवरी को भिलाई निवास के बहुउद्देशीय स्म्भगर में बीएसपी के विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में, 65 कार्मिकों और अधिकारियों को पुरस्कार के रूप में प्रशंसा प्रमाण पत्र और
स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर संयंत्र के कार्यपालक निदेशक परियोजनाएं एस मुखोपाध्याय,
कार्यपालक निदेशक वित्त एवं लेखा डॉ अशोक कुमार पंडा, कार्यपालक निदेशक
मानव संसाधन पवन कुमार, कार्यपालक निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवांए
डॉ एम रविन्द्रनाथ, कार्यपालक निदेशक खदान  बी के गिरी, कार्यकारी
कार्यपालक निदेशक रावघाट अरुण कुमार उपस्थित थे।

साथ ही ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र बंछोर, महासचिव परविंदर सिंह व यूनियन एवं संयंत्र के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारीगण, महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण और संयंत्र कर्मी उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि अनिर्बान दासगुप्ता ने सेल स्थापना दिवस पर, सेल गौरव दिवस
की बधाई और शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सेल के 52 वर्ष पूर्ण हो गए हैं,
इस लिहाज से आप लोगों ने अपने जीवन का लगभग आधा समय यहाँ योगदान दिया है।

सेल आज जिन ऊँचाइयों का स्पर्श कर रहा है, उसमें हम सभी और आप सभी की
महत्वपूर्ण भागीदारी है। इस लंबी यात्रा में आपने दो तिहाई जीवन व्यतीत
किया है और आप सभी के पास लंबा अनुभव है। मैं आशा करता हूँ कि आप सभी शेष एक तिहाई समय को आने वाली पीढ़ी को अपना अनुभव और ज्ञान प्रदान करेंगे और सेल की समृद्ध परंपरा को आगे बढ़ाएंगे।

उन्होंने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है, और देश के विकास के लिए इस्पात बहुत ज़रूरी है। इसलिए विकास में इस्पात उद्योग का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि आपसे अपेक्षा है कि आप अपने अनुभवों का लाभ संस्थान को दें।

प्रारंभ में, मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन संदीप माथुर ने अपने स्वागत
उद्बोधन में दीर्घकालिक सेवा पुरस्कारों के महत्व के बारे में बताया।
उन्होंने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया और दीर्घकालिक सेवा पुरस्कार
प्राप्त करने के लिए पुरस्कार विजेताओं की सराहना की तथा उन्हें
शुभकामनाएँ दी।

दीर्घ सेवा पुरस्कार समारोह का संचालन क्रीड़ा सांस्कृतिक
एवं नागरिक सुविधाएँ विभाग के सुप्रियो ने किया और महाप्रबंधक (मानव
संसाधन संजय द्विवेदी ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button