ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
रायपुर

दिल दहला देने वाला हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने युवती को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

रायपुर। राजधानी रायपुर से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तेलीबांधा चौक पर आज सुबह एक 27 वर्षीय युवती की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान लंकाना तान्या रेड्डी के रूप में की गई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तान्या किसी काम से सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस ने अभियान शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और उन्होंने वाहन चालकों की लापरवाही तथा सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों की कमी पर नाराज़गी जताई है। पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button