ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
दुर्ग

प्रधान पाठक निलंबित, मदिरापान के आरोप में कार्यवाही

दुर्ग ।  कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन  अधिकारी   ऋचा प्रकाश चौधरी  ने निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य मे लापरवाही किये जाने पलस्वरूप अशोक कुमार नेताम प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला अंजोरा (ख)  के कृत्य को छ ग सिविल सेवा (आचरण) नियम

1965 के नियम 03  के विपरीत मान  कर छ ग सिविल सेवा (वर्गीकृत , नियंत्रण व अपील) नियम 1966  के नियम  09 ( 1) के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन अवधि में  नेताम को  नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

आदेश तत्काल प्रभावशील हो गया है।  ज्ञात हो कि नगर पालिका आम निर्वाचन 2025 अंतर्गत ,नगर पालिक निगम दुर्ग के अंतर्गत सामग्री वितरण तिथि 10 फरवरी 2025 को

अशोक कुमार नेताम  प्रधान पाठक शासकीय प्राथमिक शाला अंजोरा (ख) जिला दुर्ग की ड्यूटी मतदान दल क्रमांक 251 के अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 02  में पीठासीन अधिकारी के रूप में लगाई गई थी।

निगम के सेक्टर क्रमांक 01 के सेक्टर अधिकारी द्वारा  नेताम को भारती विश्वविद्याल दुर्ग में मतदान सामग्री प्राप्त करने दौरान मदिरापान किया जाना पाया गया था।

इसकी शिकायत सेक्टर अधिकारी ने जिला निर्वाचन अधिकारी से किया । शिकायत की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए निलंबन की कार्यवाही हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button