ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

यातायात को सुचारू बनाए रखने निगम की कवायद, अतिक्रमणकारियों को कब्जा नहीं करने दी चेतावनी

दुर्ग/  नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत आगामी दीपावली त्योहार की खरीददारी को देखते हुए यातायात व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए शहर के पटेल चौक मुख्य मार्ग पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने निगम प्रशासन द्वारा शुक्रवार को पटेल चौक क्षेत्र के आस पास से पुराना दुर्ग थाना के पीछे से होकर इंदिरा मार्केट,हॉस्पिटल क्षेत्र मरचुरी लाइन तक सड़क किनारे काबिज अतिक्रमणकारियों को हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाही लगभग 3 घंटे चली इस दौरान अतिक्रमण अधिकारी व राजस्व अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, तहसीलदार श्रीमती क्षमा यदु,बाजार अधिकारी ईश्वर वर्मा,सहायक अतिक्रमण अधिकारी योगेश सूरे,राजू बक्शी,यातायात पुलिस राजेश देशमुख सहित तोड़ू दस्ता अमले के साथ पहुँचे।

इस दौरान कब्जाधारियों को चेतावनी के साथ समझाईस दी गई।हॉस्पिटल मरचुरी लाइन,पटेल चौक क्षेत्र के आस पास सड़क घेरकर व सड़क किनारे लोग ठेले, खोमचे, सब्जी पसरा,सड़क किनारे बांस बल्ली से तंबू लगाकर  दुकान कारोबार कर रहे हैं। इसकी वजह से आवागमन में आम नागरिकों को दिक्कत हो रही है साथ ही यातायात भी बाधित हो रहा है। मुख्यमार्ग के सामने फुटपाथ मोबाइल कवर दुकान, कपड़ा बेचने वालों सहित आस-पास से ठेले खोमचे को हटाया गया।निगम आयुक्त लोकेश चन्द्राकर के निर्देश पर निगम अतिक्रमण अधिकारी दुर्गेश गुप्ता के नेतृत्व में अतिक्रमण तोडू दस्ता अमले ने उक्त मार्ग पर काबिज 30 से 35 अतिक्रणकारियों को हटाया और दोबारा अतिक्रमण किए जाने पर सामान जब्ती कार्रवाही की चेतावनी दी गई।

आयुक्त लोकेश चन्द्राकर ने कहा कि दुकान के बाहर सामान को सजाकर सड़कों से अवैध कब्जा खुद हटा लें नही तो जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।कार्रवाही के दौरान निगम तोडू दस्ता अमला मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button