ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

गंजपारा कब्रिस्तान के पास मेन पाइप लाइन लीकेज सुधार का महापौर ने किया निरीक्षण,

दुर्ग : नगर पालिक निगम।नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत गंजपारा कब्रिस्तान के पास स्थित प्रमुख पेयजल आपूर्ति पाइप लाइन में हुए बड़े लिकेज की सूचना पर महापौर अलका बाघमार ने आज मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।

उनके साथ जल विभाग प्रभारी लीना दिनेश देवांगन, एमआईसी सदस्य शिव नायक एवं पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता,पार्षद प्रतिभा पाटिल,कार्यपालन अभियंता गिरीश दीवान,विनोद मांझी,जल निरीक्षक नारायण ठाकुर भी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान महापौर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्य पाइप लाइन से हो रहा लीकेज से फिल्टर प्लांट तक रॉ-वॉटर की आवश्यक मात्रा पहुंचने में बाधा उत्पन्न कर रहा है|

, जिससे शहर की जलप्रदाय व्यवस्था प्रभावित हो रही है। उन्होंने तेजी से सुधार कार्य पूर्ण करने पर जोर देते हुए कहा कि जल आपूर्ति में अनावश्यक विलंब नागरिकों के लिए असुविधाजनक है, इसलिए लीकेज को प्राथमिकता के आधार पर तुरंत दुरुस्त किया जाए।

अधिकारियों ने बताया कि टीम मौके पर लगातार कार्यरत है और देर शाम तक पूरी मरम्मत प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। महापौर ने निर्देशित किया कि मरम्मत के उपरांत प्रभावित क्षेत्रों में जल वितरण सामान्य रूप से सुनिश्चित किया जाए।

नगर निगम ने नागरिकों को आश्वस्त किया है कि गुरुवार सुबह से जल प्रदाय व्यवस्था सामान्य होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button