ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
रायपुर

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चेकिंग के दौरान साढ़े 4 करोड़ रुपए नकद बरामद

रायपुर | राजधानी रायपुर में पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान आमानाका थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक सफेद इनोवा कार (नंबर- 23 BH 8886 J) से लगभग साढ़े 4 करोड़ रुपए की नकदी बरामद की है। पुलिस ने नगदी के साथ दो आरोपियों को हिरासत में लिया और उनसे पैसों के स्रोत के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, यह इनोवा कार रायपुर से साढ़े चार करोड़ रुपए लेकर महाराष्ट्र के मुंबई जा रही थी। पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चेकिंग प्वाइंट पर कार को रोका और जांच शुरू की। कार में एक ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति सवार थे।

पुलिस ने बताया कि विशेष रूप से बनाई गई डेक में पैसे छुपाए गए थे। आरोपियों से पूछताछ के दौरान उन्होंने दावा किया कि उन्हें इस नकदी के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्हें नागपुर के पास वाहन बदलने के निर्देश मिले थे।

पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह बड़ी रकम किसका है और इसे किस उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button