ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

भिलाई के स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, 10 महिलाएं और 3 पुरुष हिरासत में, संदिग्ध वस्तुएं जब्त

दुर्ग। भिलाई के सूर्या मॉल स्थित एक स्पा सेंटर में देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान मौके से 10 महिलाओं और 3 पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। साथ ही स्पा सेंटर से कई संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद की गई हैं। पुलिस की यह कार्रवाई जिले में लंबे समय से मिल रही अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद की गई।

मिली जानकारी के अनुसार, दुर्ग जिले में 40 से अधिक स्पा सेंटर संचालित हो रहे हैं। अकेले सूर्या मॉल में ही 6 स्पा सेंटर चल रहे हैं। वहीं, छावनी, भिलाई-3 और वैशाली नगर क्षेत्रों में भी दर्जनों स्पा सेंटर मौजूद हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इनमें से कई स्पा सेंटरों की आड़ में अनैतिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

जिस स्पा सेंटर पर पुलिस ने कार्रवाई की, वहां काफी समय से अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। पुलिस ने मौके पर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है और हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में जिले के अन्य स्पा सेंटरों पर भी सघन जांच और कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि जिले में ऐसे अवैध धंधों पर सख्ती से रोक लगाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button