ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
देश

केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा: रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा, 5 श्रद्धालुओं की मौत, खराब मौसम बना कारण

रुद्रप्रयाग । केदारनाथ यात्रा के दौरान एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। रविवार सुबह गौरीकुंड और सोनप्रयाग के बीच आर्यन एविएशन का एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलीकॉप्टर केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा था, जिसमें छह लोग सवार थे। हादसे में अब तक पांच यात्रियों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।

खराब मौसम बना हादसे की वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 5:30 बजे हेलीकॉप्टर ने केदारनाथ से उड़ान भरी थी। रास्ते में मौसम अचानक खराब हो गया। पायलट ने हेलीकॉप्टर को घाटी से निकालने की कोशिश की, लेकिन असंतुलित होकर वह पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हो गया।

स्थानीय महिलाओं ने दी सूचना

हादसे की जानकारी सबसे पहले नेपाली मूल की कुछ महिलाओं ने दी, जो सुबह घास काटने जंगल गई थीं। उन्होंने हेलीकॉप्टर को गिरते हुए देखा और तुरंत स्थानीय प्रशासन को सूचना दी। दुर्घटना गौरी माई खर्क के ऊपर स्थित जंगल में हुई।

रेस्क्यू टीम मौके पर, जांच जारी

सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर में पायलट, पांच यात्री और एक शिशु सवार थे।

तीर्थ यात्रा सीजन में तीसरा बड़ा हादसा

गौर करने वाली बात है कि इस तीर्थ यात्रा सीजन में यह तीसरी बड़ी हेलीकॉप्टर दुर्घटना है। इससे पहले दो बार हेलीकॉप्टरों की आपात लैंडिंग कराई गई थी। इसके अलावा बदरीनाथ और गंगोत्री रूट पर भी इस वर्ष दो अन्य हादसे हो चुके हैं, जिससे यात्रा सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

परिजनों में मचा कोहराम, प्रशासन सतर्क

हादसे की खबर मिलते ही यात्रियों के परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन ने यात्रियों के परिजनों से संपर्क साधना शुरू कर दिया है और हेलीकॉप्टर सेवा प्रदाता कंपनी से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button