ब्रेकिंग
Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना...
भिलाई

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर नगर निगम का अमला कमर कसा

भिलाईनगर। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम 2024 आने वाली है। नगर निगम भिलाई आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय स्वयं प्रत्येक दिन निरीक्षण कर रहे है। साथ में जोन आयुक्त, स्वास्थ्य अधिकारी, अभियंतागण, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी, सहायक राजस्व अधिकारी, वार्ड के सुपरवाईजर आदि सब अपने-अपने कार्यो के प्रति मुस्दैत होकर कार्य कर रहे है।

शुरू में आयुक्त स्वयं किसी भी जोन में बताकर जाते थे, अब आकस्मिक निरीक्षण करने किसी भी जोन के किसी भी वार्ड में पहुचं जाते है। वहां पर स्वयं निरीक्षण करते है संबंधित को बुलाकर जवाबदेही तय करते है। किसी प्रकार की लापरवाही पर संबंधित को नोटिस भी दिया जा रहा है।
स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान प्रमुख रूप से नागरिको का फीड बैक बहुत महत्वपूर्ण है। ऑनलाईन लिंक सिस्टम के माध्यम से करना है। घर-घर कचरा संग्रहण, कबाड़ से जुगाड़, सीएनडी वेस्ट का उपयोग, मार्केट एवं चौंक चौराहो की सफाई, कचरो से पुनः उपयोग, कचरा में कमी लाना, पुराने कचरो को सही ढंग से सेग्रिगेट करना,

कचरो से खाद बनाना, गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग देना, प्रमुख बाजारों में टाइम कचरा लेना, सुलभ शौचालय, उद्यान, तालाब, सड़क आदि की व्यवस्थित साफ-सफाई रखना, यह सब शामिल है। नगर निगम का पुरा प्रयास है कि पुराने रैकिंग में सुधार लाते हुए अच्छा कार्य किया जाये।

वैशालीनगर विधायक रिकेश सेन, महापौर नीरज पाल ने सभी नागरिको से अपील की है कि अपने क्षेत्र की स्वच्छता गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए अपना भरपूर सहयोग करें। आज इंदौर शहर स्वच्छता में नम्बर 1 पर है, क्योकिं वहा का प्रत्येक नागरिक सफाई में अपना योगदान देते है।

कचरा इधर-उधर नहीं फेकते है, गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग कर देते है। इसी प्रकार हम सब भी भिलाई शहर को नम्बर 1 बनाने केे लिए अपना योगदान दें। जिससे शहर को स्वच्छ एवं साथ-सुथरा बना सकें। अपना शहर भी अन्य शहरो की तरह साफ सुन्दर एवं स्वच्छता में अग्रणी रहे।
जोन आयुक्त अजय सिंह राजपूत, येशा लहरे, सतीश यादव, अमरनाथ दुबे, कुलदीप गुप्ता, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक व्ही के सेमुवल, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना, अनिल मिश्रा, बीरेन्द्र बंजारे, हेमंत मांझी, सागर दुबे एवं जोन स्वच्छता निरीक्षकों को जिम्मेदारी दी गई है कि सभी लोग अपने अपने क्षेत्र में पूर्ण रूप से मुस्तैद रहे निगम के जो भी संसाधन है, उसका उपयोग करते हुए कार्य को अच्छे से करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button