ब्रेकिंग
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री... बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पटरीपार सिकोला भाटा सब्जी मार्केट में निगम की बड़ी कार्रवाई, नाली के ऊपर बने 35 से अधिक अवैध निर्माण... छत्तीसगढ़ में घरेलू एलपीजी गैस एवं डीजल-पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक, आपूर्ति व्यवस्था पर सतत निगरानी क... कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास
छत्तीसगढ़

तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सम्मान

रायपुर  : मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। जिले के दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दनगढ़, आयुष्मान आरोग्य मंदिर चिखली तथा केवटटोला को भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक  (NQAS) प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है।

भौगोलिक रूप से चुनौतीपूर्ण क्षेत्र होने के बावजूद इन स्वास्थ्य केंद्रों ने सेवा गुणवत्ता, रोगी अधिकार, संक्रमण नियंत्रण, स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन सहित 7 राष्ट्रीय मानकों पर 70 से अधिक अंक प्राप्त कर यह सिद्ध किया है कि समर्पण और सुव्यवस्थित प्रयासों से गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित की जा सकती हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. विजय खोब्रागडे ने बताया कि इस सफलता के पीछे जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई विशेष कार्ययोजना, सतत मॉनिटरिंग, नियमित समीक्षा एवं रोगी-केंद्रित दृष्टिकोण की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर उपचार के साथ-साथ उनके अधिकारों एवं सम्मानजनक व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया गया।

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जिले के इस उपलब्धि पर कहा कि यह सफलता निरंतर प्रयास, टीम भावना और मजबूत इच्छाशक्ति का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता शिक्षा एवं स्वास्थ्य के माध्यम से जिले के समग्र विकास को गति देना है तथा भविष्य में जिले के अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को भी राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button