ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
कबीरधाम

कंपकपाती ठंड में ट्रक हेल्पर की मौत, प्रशासन ने ठंड से बचाव के लिए की अपील

कबीरधाम। छत्तीसगढ़ के कई जिलों में इन दिनों वक्त कड़ाके की ठंड पड़ रही है। बीती रात कंपकपाती ठंड के चलते कबीरधाम जिले के चिल्फी क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर मृतक की लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई। पूरी घटना लोहारटोला गांव की है।

बता दें, चिल्फी क्षेत्र में रात का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। ऐसी सर्दी में खुले आसमान के नीचे सोने से व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति ट्रक हेल्पर के रूप में काम करता था।

फिलहाल पुलिस मृतक की पूरी जानकारी जुटाकर उसके परिवार को घटना की सूचना करने की कोशिश कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते ठंड से बचाव के उपाय किए जाते|

तो ऐसी घटना से बचा जा सकता था। इस बीच, प्रशासन ने लोगों से सर्दी से बचाव के उपाय करने की अपील की है और स्थिति पर कड़ी निगरानी रखने का आश्वासन दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button