ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

परिवार में मातम, छत से गिरने से 4 वर्षीय बच्चा काल के गाल में

बिलासपुर   :  बिलासपुर के मंगला क्षेत्र में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें चार साल के मासूम हर्ष पटेल की छत से गिरने के बाद मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हर्ष अपनी बहन के साथ घर की छत पर खेल रहा था। इस दौरान माता-पिता रोजी-रोटी के लिए घर से बाहर गए हुए थे और बच्चे अकेले थे।

खेलते-खेलते मासूम का संतुलन बिगड़ा और वह छत से नीचे गिर गया। आसपास के लोग बच्चे को खून से लथपथ देखकर सकते ही रह गए और तुरंत उसे सिम्स अस्पताल ले गए। लेकिन रास्ते में ही बच्चे की हालत नाजुक हो गई और अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों और परिवार में घटना को लेकर गहरा शोक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पड़ोसियों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

विशेषज्ञों का कहना है कि छोटे बच्चों की सुरक्षा के लिए घरों में छत और बालकनी की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है, ताकि ऐसे दुखद हादसे दोबारा न हों।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button