ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

वरिष्ठ आरक्षकों की अनुसंधान संबंधी प्रशिक्षण सह-कार्यशाला

दुर्ग | जिला दुर्ग में पदस्थ वरिष्ठ आरक्षकों की अनुसंधान सबंधी प्रशिक्षण सह-कार्यशाला का 05 दिवसीय आयोजन नियंत्रण कक्ष, सेक्टर-6 भिलाई नगर में प्रारंभ किया गया। उक्त आयोजन के दौरान  विजय अग्रवाल, भापुसे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, दुर्ग,  राकेश जोशी सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक एवं  अजीत यादव सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक उपस्थित थे।

विजय अग्रवाल, भापुसे. द्वारा प्रशिक्षणार्थियो को प्रथम सूचना पत्र लेखबद्व करने से लेकर माननीय न्यायालय में चालान पेश करने तक के मुख्य उद्देश्यों की बारीकियों को समझाते हुए छोटे-छोटे प्रकरणों को बी.एन.एस.की धारा में कार्यवाही किये जाने हेतु विस्तार से समझाया गया।

इसके पश्चात्  राकेश जोशी सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक द्वारा मारपीट के प्रकरण-साधरण चोंट, गंभीर चोंट, प्राणघातक चोंट, प्रारंभिक जानकारी, प्रकार, सूचना की प्राप्ति तथा एफआईआर लिखने के संबंध में प्रशिक्षण  तथा  अजीत यादव सेवानिवृत्त उप पुलिस अधीक्षक द्वारा रोड एक्सीेडेंट के प्रकरण, घायल, मृत्यु के प्रकरण,- प्रारंभिक जानकारी, प्रकार, सूचना की प्राप्ति तथा एफआईआर लिखने के संबंध में प्रशिक्षण में विस्तार से समझाया गया।

इस कार्यक्रम में जिले से  सुखनंदन राठौर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर ) दुर्ग,  चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) दुर्ग एवं  नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button