ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

अपना केसरी लॉज एवं केसरी लॉज में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस की दबिश 

दुर्ग | पावर हाउस स्थित अपना केसरी लॉज एवं केसरी लॉज में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना प्राप्त होने पर दिनांक 16.12.2024 की रात्रि  जितेन्द्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के निर्देशानुसार,

सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर, दुर्ग के नेतृत्व में  हरिश पाटिल नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी,

हेमप्रकाश नायक, उप पुलिस अधीक्षक, काईम, निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय, थाना प्रभारी,

जामुल, निरीक्षक महेश ध्रुव, थाना प्रभारी, पुरानी भिलाई, निरीक्षक अम्बर सिंह भारद्वाज, थाना प्रभारी खुर्सीपार,

निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम, प्रभारी एसीसीयू, उप निरीक्षक वरूण देवता छावनी एवं रक्षा टीम के बल बल व्दारा दबिश दिया गया ।

लॉज में रूके व्यक्तियों की जांच की गयी मैनेजर व्दारा बाहरी लोगों को लॉज में आश्रय देना पाया गया, इस संबंध में कोई भी सूचना थाना छावनी में नहीं दी गयी और न ही बाहरी व्यक्ति जो लॉज में रूके हुए थे,

उनके व्दारा भी थाना में अपनी मुसाफिरी दर्ज कराना नहीं पाया गया। रजिस्टर चेक किया गया तो रूके हुए लोगों की तस्दीकी हेतु कोई भी पुख्ता जानकारी रजिस्टर में दर्ज होना नहीं पाया गया।

लॉज से 29 संदिग्ध पाए गए, जिनमें पुणे महाराष्ट्र का 01, दरभंगा (बिहार) के 06, सिरसा कछार-1, मानुपुरोवा-1, इलाहाबाद-6, बदुपुर-1, गोपालगंज-1 तारा धुरपुर-1 सुल्तानपुर-3,

गंज शादीपुर-1 (उत्तर प्रदेश), मेदीनापुर-1, बादकुल्ला नोडिया-1, छोटा फुलगाछी वर्धमान-1, नोडिया पलासीपारा से-1 (पश्चिम बंगाल) एवं बोकारो-3 (झारखण्ड) लॉज में पाए गए धारा 128 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गयी है।

केसरी लॉज के मैनेजर संजीव गुप्ता एवं अपना केसरी लॉज के मैनेजर हर्षदीप सिंह के विरूद्ध धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाकर जेल दाखिल किया गया है।

लॉज में संदिग्ध गतिविधियां संचालित करने के संबंध में थाना प्रभारी, छावनी व्दारा अनुविभागीय दण्डाधिकारी को अपना केसरी लॉज एवं केसरी लॉज को सील किए जाने हेतु प्रतिवेदन भेजा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button