ब्रेकिंग
कबीरधाम में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए शुरू होगी बड़ी मुहिम नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम / उप निर्वाचन 2026 हेतु निर्वाचक नामावली कार्यक्रम जारी मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SCR) की पहली बैठक आयोजित प्रतिबंधित प्लास्टिक के खिलाफ निगम की सख्त कार्रवाई, कई दुकानों से डिस्पोजल गिलास व झिल्ली पन्नी जब्... राज्यपाल ने संत शदाराम साहिब भाषा भवन का किया शिलान्यास राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अपमान पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लिखा ममता बनर्जी को कड़ा पत्र प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं : उप मुख्यमंत्री अरुण साव 4.24 करोड़ के विज्ञापन पर घमासान, भूपेश सरकार के फैसले की जांच के संकेत कैबिनेट के बड़े निर्णय: नए विधेयकों और योजनाओं को स्वीकृति
दुर्ग

पेंशनर दिवस पर 60 सदस्यों का दल भारत भ्रमण पर रवाना 

दुर्ग: पेंशनर दिवस के अवसर पर भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ, जिला दुर्ग के 60 सदस्यीय दल ने अध्यक्ष बी. के. वर्मा के नेतृत्व में दस दिवसीय भारत भ्रमण यात्रा का शुभारंभ किया। इस दल को महापौर धीरज बाकलीवाल ने एमआईसी प्रभारी एवं पार्षद  भोला महोबिया की उपस्थिति में हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह यात्रा कलकत्ता, असम और मेघालय जैसे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व वाले स्थलों की यात्रा पर निकली है। इस दल में बी. एल. गजपाल, जी. एन. वर्मा, एन. आर. साहू, पी. आर. साहू सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य शामिल हैं।

महापौर श्री धीरज बाकलीवाल ने यात्रा के दौरान सभी सदस्यों की सुखद और सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से वरिष्ठ नागरिकों को नई ऊर्जा और उत्साह मिलता है। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ के इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे अनुकरणीय पहल बताया।

इस अवसर पर एमआईसी प्रभारी एवं पार्षद श्री भोला महोबिया ने भी यात्रा दल को शुभकामनाएँ दीं और कहा कि इस प्रकार की यात्राएँ वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों को समृद्ध करने और उनके बीच भाईचारे को मजबूत करने में मददगार होती हैं।

यात्रा के संयोजक बी. के. वर्मा ने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य पेंशनर्स को एक साथ मिलकर देश के ऐतिहासिक और प्राकृतिक स्थलों की सुंदरता का अनुभव करना और उनके बीच सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देना है।

यह दल विभिन्न स्थलों का दौरा करते हुए 10 दिनों बाद दुर्ग लौटेगा। इस अवसर पर अन्य गणमान्य नागरिक और परिवारजन भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button