ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
बलोदा बाज़ार

आईपीएस भावना गुप्ता ने संभाला बलौदाबाजार-भाटापारा जिले की कमान

बलौदाबाजार-भाटापारा :  भारतीय पुलिस सेवा की 2014 बैच की अधिकारी भावना गुप्ता ने आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार संभालने के पश्चात उन्होंने जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जिले के विभिन्न थाना-चौकियों की गतिविधियों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली।

आईपीएस भावना गुप्ता इससे पूर्व सूरजपुर, सरगुजा, बेमेतरा एवं गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिलों में भी पुलिस अधीक्षक के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं और अपने सशक्त नेतृत्व के लिए जानी जाती हैं।

पदभार ग्रहण करते हुए एसपी गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बेसिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाएं तथा अपराधों की रोकथाम एवं उनके त्वरित निराकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने पुलिस बल को अनुशासन, तत्परता एवं तन्मयता के साथ अपने कर्तव्यों के निर्वहन की अपील की।

इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारीगण  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार, एसडीओपी बलौदाबाजार निधि नाग, एसडीओपी भाटापारा तारेश साहू, एसडीओपी कैंप कसडोल कौशल किशोर वासनिक, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुश्री अपूर्वा क्षत्रिय, तथा रक्षित निरीक्षक उषा ठाकुर, के साथ जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी तथा जिला पुलिस कार्यालय के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

एसपी भावना गुप्ता के नेतृत्व में जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में सकारात्मक पहल की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button