ब्रेकिंग
मानव अधिकार संरक्षण और जनसेवा के लिए WHRC का संकल्प, भिलाई में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत छत्तीसगढ़ की मनोहारी पर्यटन छटा से अभिभूत हुए, पूर्व पर्यटन महानिदेशक, भारत सरकार सीएम हेल्पलाइन की शिकायत पर खनिज विभाग का सख्त एक्शन, अवैध रेत और गिट्टी परिवहन में 6 ट्रैक्टर जब्त शासन की योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ-सांसद संतोष पाण्डेय पंडवानी की अमर साधिका स्व. डॉ. तीजन बाई को अंतिम श्रद्धांजलि देने गनियारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु ... स्कूल छात्रों से मारपीट कर शराब के लिए पैसे मांगने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, दो नाबालिग भी पुलिस की गि... शिवनाथ नदी मुक्तिधाम का होगा कायाकल्प, 26.23 लाख रुपए के जीर्णोद्धार कार्य का महापौर ने किया भूमिपूज... छत्तीसगढ़ में मेडिकल शिक्षा को नई उड़ान: 5 सरकारी मेडिकल कॉलेज और 250 MBBS सीटों की मंजूरी आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना ग्राम सिरसीदा में आशा महिला ग्राम संगठन का सीडबॉल अभियान, हरियाली बढ़ाने की पहल
छत्तीसगढ़

शासन की योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ-सांसद संतोष पाण्डेय

कवर्धा। सांसद संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं और विकास कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाए तथा विकास कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, विभिन्न जनपद पंचायतों के अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि, कलेक्टर गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल, डीएफओ निखिल अग्रवाल, अपर कलेक्टर नरेंद्र पैंकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि दिशा समिति केंद्र सरकार की योजनाओं की नियमित समीक्षा और प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का पालन तय समय-सीमा में किया जाए और जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

बैठक के दौरान सांसद ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के साथ पुल-पुलियों का निर्माण भी समानांतर रूप से किया जाए। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड से खारिया-अगरी सड़क निर्माण में लापरवाही पर अनुशंसित कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।

समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, जल जीवन मिशन, सड़क निर्माण, विकसित भारत योजना सहित विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति पर चर्चा हुई। सांसद ने प्रधानमंत्री आवासों को शीघ्र पूर्ण करने, जल जीवन मिशन के तहत टंकियों एवं नल कनेक्शन का विस्तार समय पर पूरा करने और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने बताया कि सभी विभाग शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर रहे हैं। जहां भी कमियां सामने आएंगी, उन्हें दूर करते हुए कार्यों में लगातार सुधार किया जाएगा।

बैठक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना, समग्र शिक्षा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0, प्रधानमंत्री जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना सहित केंद्र सरकार की अनेक योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button