ब्रेकिंग
साइबर ठगी की रकम म्यूल खातों में मंगाने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, सुपेला पुलिस की कार्रवाई रक्षाबंधन से पहले अगस्त का वेतन देने की मांग, दुर्ग कर्मचारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन केदार कश्यप का कोरबा दौरा आज, पर्यटन स्थलों का जायजा लेकर विकास कार्यों पर करेंगे मंथन भारत-श्रीलंका मैच के बीच गंभीर से मिले गैरी कर्स्टन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताई मुलाकात की वजह बारिश ने बढ़ाई रफ्तार, छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में झमाझम बारिश; मौसम विभाग सतर्क समाज सेविका कौशल्या देवी साय होंगी मुख्य अतिथि, डॉ. सरोज पाण्डेय अति-विशिष्ट अतिथि के रूप में करेंगी... इंदिरा मार्केट के सार्वजनिक शौचालयों का सभापति श्याम शर्मा एवं प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर ने किया ... भिलाई में शिवभक्ति का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, लगातार तीसरी बार शिवमहापुराण कथा ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड तीन वार्डों में 72.66 लाख रुपये के विकास कार्यों का महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन, 16 अगस्त को रायपुर में हुई पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की अहम बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा
छत्तीसगढ़

16 अगस्त को रायपुर में हुई पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति की अहम बैठक, संगठनात्मक मुद्दों पर हुई चर्चा

रायपुर। पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति छत्तीसगढ़ की प्रदेश कमेटी की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक16 अगस्त 2026 को रायपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द दुबे ने की। अरविन्द दुबे पूर्व में संगठन के महासचिव के पद पर कार्यरत थे। उनके कार्य-काज, सक्रियता और संगठन के प्रति योगदान को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बैठक में संगठन की वर्तमान गतिविधियों, प्रदेश में संगठन के विस्तार, पत्रकारों की समस्याओं और पत्रकार सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द दुबे ने पदाधिकारियों एवं सदस्यों से संगठन को प्रदेश के सभी जिलों में मजबूत बनाने और पत्रकारों के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में 4 सितंबर को लखनऊ में आयोजित होने वाले प्रथम स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों और आयोजन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।। उपस्थित पत्रकार साथियों से स्थापना दिवस कार्यक्रम में अधिक से अधिक पत्रकारों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई। बैठक में संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी विचार-विमर्श हुआ।

बैठक के दौरान पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों से जुड़े विषयों को प्राथमिकता से उठाने पर जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सक्रिय किया जाएगा।

 

  • समीक्षा बैठक में
    पुरुष विंग
    आर पी सोनी- प्रदेश अध्यक्ष
  • आर्यन राव- प्रदेश संगठन महामंत्री
  • मुकेश वर्मा – अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ प्रदेश प्रवक्ता
  • हनु नायक – प्रदेश अध्यक्ष युवा विंग
  • सुरेश गुप्ता — दुर्ग जिला उपाध्यक्ष
  • दिलीप महाको — रायपुर जिला सचिव
  • आशुतोष तिवारी — रायपुर, प्रदेश प्रभारी

महिला विंग

  • प्रदेश उपाध्यक्ष -सीमा सोनी महिला
  • भूमि निषाद- जिला सचिव रायपुर
  • हेमा वर्मा- समाज सेविका सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में संगठन को मजबूत करने, नए सदस्यों को जोड़ने और पत्रकारों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर भी रणनीति बनाई गई। पदाधिकारियों ने संगठन की गतिविधियों को और अधिक गति देने तथा पत्रकारों की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविन्द दुबे ने कहा कि पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से आपसी समन्वय के साथ संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।

बैठक के अंत में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा पत्रकारों की एकजुटता को मजबूत करने पर सहमति बनी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button