ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
रायपुर

बस स्टैंड पर युवक को बदमाशों ने चाकू से गोदा, चिल्लाने पर पसली में दोबारा घुसाया चाकू: पुलिस जांच में जुटी।

रायपुर |रायपुर के भाठागांव बस स्टैंड में एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला हो गया है। बदमाशों ने युवक के साथ पुराने विवाद को लेकर वारदात को दिया अंजाम ।

बदमाशों से जब बचने के लिए युवक चिल्लाया तो बदमाशों ने उस पर दोबारा चाकू घुसा दिया। जिसके बाद लहूलुहान हालत में युवक को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, रोशन सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि, वो बस स्टैंड में टिकट एजेंट का काम करता है। मंगलवार रात 12 बजे के करीब वो टिकट काउंटर का हिसाब बनाकर ऑफिस बंद कर बाहर निकला।

इस दौरान आरोपी अम्मू, समीर और फैजान ने उसे रोक लिया। उन्होंने एक दिन पहले हुए विवाद को लेकर बहसबाजी चालू कर दी।

चाकू से पसली में किया हमला

टिकट बेचने से ही जुड़ा विवाद था। इस दौरान आरोपियों ने उससे कहा कि आज तुझे जान से खत्म कर देंगे और फिर गाली गलौज शुरू कर दी। तभी समीर और फैजान ने उसे कसकर पकड़ लिया। अम्मू ने धारदार नुकीले चाकू से उसके पसली में वार कर दिया। उसने दर्द में चिल्लाया तो फिर एक बार चाकू मार दिया।

हाफ मर्डर का केस दर्ज

वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने घायल को मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया। इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपी अम्मू, समीर और फैजान के खिलाफ हाफ मर्डर का मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button