ब्रेकिंग
गायत्री मंदिर वार्ड एवं कसारीडीह में 47.54 लाख के विकास कार्यों का महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपू... दीपावली पर बाजारों में सुगम आवागमन और व्यवस्थित व्यापार के लिए महापौर अलका बाघमार एवं आयुक्त लीना को... नियमित कर्मचारियों को SBI से एक करोड़ रुपये का दुर्घटना बीमा, अब पेंशनरों को भी मिले समान सुरक्षा — ... छत्तीसगढ़ में पेंशनरों की समस्याओं के निराकरण के लिए विशेष पेंशनर्स सेल गठित करने की मांग कर्ज चुकाने के लिए रची ऑनलाइन ठगी की साजिश, घर छोड़ने का झांसा देकर खाते से उड़ाए 45 हजार रुपये; दो ... डबरापारा में धारदार हथियार लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा महादेव सट्टा ऐप मामले में बड़ा एक्शन! मुख्य प्रमोटर सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, CBI लेकर पहुंची... बेटे को बिना लाइसेंस बाइक देना पिता को पड़ा भारी, सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद पिता-पुत्र दोनों... सेवानिवृत्ति के दिन ही कर्मचारियों को PPO एवं पेंशन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने की मांग:- छत्तीसगढ़... दीपावली से पहले बाजार क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने अभियान
छत्तीसगढ़दुर्ग

गायत्री मंदिर वार्ड एवं कसारीडीह में 47.54 लाख के विकास कार्यों का महापौर अलका बाघमार ने किया भूमिपूजन

दुर्ग। शहर के विभिन्न वार्डों में सड़क एवं अधोसंरचना विकास कार्यों को गति प्रदान करते हुए महापौर अलका बाघमार ने 15वें वित्त आयोग मद अंतर्गत वार्ड क्रमांक 25 गायत्री मंदिर वार्ड में 8.32 लाख रुपये की लागत से होने वाले डामरीकरण कार्य तथा वार्ड क्रमांक 43 कसारीडीह में सहगल ऑटो के पास कुर्मी भवन की ओर जाने वाले मार्ग पर 39.22 लाख रुपये की लागत से बॉक्स कल्वर्ट एवं सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया। दोनों विकास कार्यों की कुल लागत 47.54 लाख रुपये है।

इस अवसर पर महापौर अलका बाघमार ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को बेहतर सड़क, नाली एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना निगम की प्राथमिकता है। विकास कार्यों के पूर्ण होने से वार्डवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की आधारभूत संरचना और अधिक मजबूत होगी। उन्होंने दोनों वार्डों में स्वीकृत विकास कार्यों के लिए पार्षदों एवं नागरिकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

महापौर ने कहा कि शहर के सभी वार्डों में आवश्यकतानुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ कराया जा रहा है। निगम का प्रयास है कि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिलें और शहर का सुनियोजित विकास हो।भूमिपूजन कार्यक्रम में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, ज्ञानेश्वर ताम्रकार, पार्षद दीपक साहू, मनीषा सोनी, खालिक रिजवी, सहायक अभियंता हरिशंकर साहू, उप अभियंता अपर्णा मिश्रा,भारती ठाकुर सहित दोनों वार्डों के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पार्षदों एवं नागरिकों ने विकास कार्यों की सौगात देने के लिए महापौर सहित निगम प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button