ब्रेकिंग
अब कोर्ट की सुनवाई के वीडियो नहीं कर सकेंगे शेयर, CJI सूर्यकांत ने जारी किए सख्त निर्देश भारत-रोमानिया रिश्तों को नई उड़ान, राष्ट्रपति मुर्मु की मौजूदगी में तीन समझौते, 2028 बनेगा इनोवेशन व... छत्तीसगढ़ में UCC लागू करने की तैयारी, शीतकालीन सत्र में पेश होगा विधेयक: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय पीएम आवास योजना: 21 हितग्राहियों का साकार हुआ अपने घर का सपना, पत्रकार लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाएं: उप मुख्यमंत्री अरुण साव महापौर अलका बाघमार ने नाली निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता एवं जल निकासी से समझौता नहीं ह... राहुल गांधी के विरोध में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय घेराव, कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल बोले— लोकतंत... पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिस जवानों का जाना हाल Raipur Central Jail Bail: जेल से बाहर आते ही अमित बघेल ने भरी हुंकार, 2028 चुनाव पर किया बड़ा ऐलान स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ...
रायपुर

परिवार के भरोसेमंद ने की 63 लाख की चोरी, जमीन सौदे की रकम पर किया हाथ साफ

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे ग्राम रवेली में 62 लाख 71 हजार की चोरी का मामला सामने आया है. संयुक्त परिवार में घटित घटना में किसी परिचित या करीबी के शामिल होने की आशंका जताई गई है.

जानकारी के अनुसार, मुजगहन थाना अंतर्गत ग्राम रवेली में निवासरत सोनकर परिवार को जमीन सौदे से 2 करोड़ 41 लाख रुपए मिले थे. इस पैसे को घर के दीवान में रखा था. इसमें से 62 लाख 71 हजार रुपए चोरी हो गए. जिस तरह से चोरी को अंजाम दिया गया है, उससे आशंका जताई जा रही है चोरी को पता था कि पैसा कहां रखा गया है.

मामले में एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने सोनकर परिवार ने दो-तीन महीने पहले जमीन बेची थी, जिसका पैसा घर में रखा हुआ था. दस दिन पहले थाना में सूचना दी गई कि एक करोड़ में 62 करोड़ 71 हजार रुपए चोरी होने की सूचना दी गई थी. लेकिन अपराध पंजीबद्ध नहीं कराया गया था.

एएसपी ने बताया कि अब फिर से एफआईआर दर्ज करने की सूचना दी गई है. प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लग रहा है, क्योंकि जहां से पैसा चोरी किया गया, वहां और ज्यादा पैसा था. घर में बहुत से लोग रहते हैं, जिनसे पूछताछ की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button