ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
छत्तीसगढ़

नशे का बड़ा सौदागर गिरफ्तार, भारी मात्रा में ड्रग्स बरामद

दुर्ग | दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग (भा.पु.से.) के निर्देशन में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे महाअभियान के अंतर्गत जिला दुर्ग दिनांक 16.09 2025 को नशे की सामान बेचने वाले अपराधियों के विरूद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  विजय अग्रवाल (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में कई टीम बनाकर अभियान चलाकर कार्यवाही की गई।

अभियान के अंतर्गत सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर प्रदीप्ती नगर बंशी बिहार बोरसी में एनडीपीएस एक्ट नशीली सिरप व गोलियों सहित पूर्व में चालान हुये आरोपी वैभव खंडेलवाल पिता गोपाल खंडेलवाल उम्र 30 साल को चेक कर पूछताछ किया गया तब आरोपी वैभव ने नशीली प्रतिबंधित गोली व सिरप जो बिना पंजीकृत चिकित्सक के पर्ची के बिना नहीं दी जा सकती का सेवन व व्यापार करना बताया।

आरोपी ने बताया कि वह वैभव फर्मा सिटिकल के नाम से फर्जी लायसेंस बनाया तथा जीएसटी नो.22 फैक्सपीके2749काज़ा लेकर दवाओं के मैनुफैक्चर (निर्माता) से सीधे तथा बिजनेस टू बिजेनेस प्लेटफार्म इंडिया.मार्ट से नशे में उपयोग किये जाने वाली प्रतिबंधित दवा गोली व दवा ऑनलाईन मंगा कर बेचता है। पेमेन्ट ई-एकाउन्ट से ऑनलाईन करता है। गोलियों व सिरप का सेवन स्वयं करता है तथा अन्य लोगों को बेचकर व्यापार करता हैं।

आरोपी वैभव खंडेलवाल के कब्जे से (1) सिरप जेबिस्कन (2) टेबलेट पिएंकोप्लस (2) अल्प्राजोलम (4) नाइट्रोटें (5) निक्टर (6) नाइट्रेज़पम कुल टेबलेट 17208 (सत्रह हजार दो आठ) सिरप 12 नग तथा मोबाईल 1 प्लस जप्त किया गया है। अपराध क्रं. 326/2025 धारा 8 22 (ग) 27 (कै) एनडीपीएस एक्ट कायम किया गया है।

आरोपी वैभव पिता गोपाल खंडेलवाल उम्र 30 साल निवासी मकान नंबर 35 सड़क नं 4 बंशी बिहार बोरसी प्रदीप्ती नगर पदमनाभपुर दुर्ग को 17.09.2025 को गिरफ्तार कर माननीय सीजेएम दुर्ग न्यायालय में पेश किया गया है। :

आरोपी वैभव खंडेलवाल पूर्व में वर्ष 2022 एवं 2023 में मोहन नगर थानें से एनडीपीएस के प्रकरण में चालान हो चुका है। आरोपी के पूरे नेक्सस की विवेचना वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में की जा रही है।

नाम आरोपीः- वैभव खंडेलवाल पिता गोपाल खंडेलवाल उम्र 30 साल निवासी बंशी बिहार बोरसी प्रदीप्ती नगर पदमनाभपुर दुर्ग (छ०ग०)

पूर्व अपराधिक रिकार्ड:-

1. थाना मोहन नगर के अपराध क्रं. 30/2017 धारा 294, 506, 323, 34 भादवि

  1. थाना मोहन नगर के अपराध क्रं. 241 / 2022 धारा 22, 27 (क) एनडीपीएस एक्ट
  2. थाना मोहन नगर के अपराध क्रं. 520/2023 धारा 6/22 (ग) / 27 (ए) एनडीपीएस एक्ट
  3. थाना दुर्ग के अपराध क्रं. 699/2019 धारा 429 भादवि

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button