ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

दुर्ग बायपास रोड पर दुर्घटना, 23 वर्षीय युवती की मौत, तीन घायल

दुर्ग | आज दोपहर लगभग 3:00 बजे दुर्ग बायपास रोड पर अर्जुन ढाबा के समीप एक सड़क दुर्घटना में भिलाई जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक की इकलौती पुत्री रिचा कौशिक (23 वर्ष) की इलाज के दौरान रायपुर के श्री रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में मौत हो गई।

इस दुर्घटना में कार सवार तीन युवक भी घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए बाईपास टोल के पास स्थित आरोग्यं अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायल युवकों की स्थिति अब खतरे से बाहर बताई जा रही है, और वे आईसीयू में भर्ती हैं। तीनों युवकों को सिर, हाथ, पैर और पसली में गंभीर चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, रिचा कौशिक अपने तीन दोस्तों के साथ अर्जुन ढाबा से खाना खाने के बाद दुर्ग बायपास रोड पर लौट रही थी, तभी उनकी लाल रंग की स्कोडा कार (CG 07 CP 7214) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंभीर रूप से घायल रिचा को पहले दुर्ग के आरोग्यं अस्पताल लाया गया, फिर उन्हें रायपुर के श्री रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दुर्घटना की खबर मिलने के बाद परिवार में शोक की लहर दौड़ गई, और हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र स्थित स्वीटी कौशिक के घर पर लोग पहुंचने लगे। यह परिवार के लिए एक बड़ा आघात था, क्योंकि वे केवल एक ही बेटी को खो चुके थे। इस हादसे से परिवार पूरी तरह स्तब्ध है।

दुर्घटना में घायल हुए तीन अन्य व्यक्तियों में मयंक यादव (25 वर्ष), आयुष यादव (25 वर्ष) और हर्ष यादव (24 वर्ष) शामिल हैं। मयंक और आयुष चचेरे भाई हैं। वे भी गंभीर रूप से घायल हुए थे और अब उनका इलाज जारी है।

इस दुर्घटना पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं और नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है और रिचा कौशिक को श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्रद्धांजलि देने वालों में सांसद विजय बघेल,

वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पांडेय, भिलाई जिला भाजपा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन, नेता प्रतिपक्ष भोजराम सिन्हा, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह, पार्षद विनोद सिंह, पूर्व भाजपा अध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, अरविंदर सिंह खुराना, शारदा गुप्ता, महेश वर्मा, पीयूष मिश्रा और गीता विश्वकर सहित अन्य नेता शामिल थे।

दुर्ग कोतवाली पुलिस ने दुर्घटना के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और घटना की जांच जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button