ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
देश

रेलवे का नया नियम: सामान्य आरक्षण के पहले 15 मिनट में आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

नई दिल्ली – भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया में बड़ा बदलाव किया है। 1 अक्तूबर 2025 से IRCTC वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर सामान्य आरक्षण खुलने के पहले 15 मिनट में टिकट बुक करने के लिए आधार-प्रमाणीकरण अनिवार्य होगा। अभी तक यह प्रावधान केवल तत्काल टिकट बुकिंग पर लागू था।

बदलाव का उद्देश्य

रेलवे का कहना है कि इस कदम का मकसद टिकट आरक्षण का लाभ आम यात्रियों तक पहुँचाना और दलालों द्वारा होने वाले दुरुपयोग को रोकना है।

काउंटर बुकिंग पर असर नहीं

कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण प्रणाली (PRS) काउंटर से होने वाली बुकिंग के समय में कोई बदलाव नहीं होगा। सामान्य आरक्षण खुलने के पहले 10 मिनट तक रेलवे के अधिकृत टिकट एजेंट पहले की तरह आरक्षित टिकट बुक नहीं कर सकेंगे।

रेलवे का यह नया नियम ऑनलाइन बुकिंग को और पारदर्शी बनाने तथा आम यात्रियों के लिए टिकट उपलब्धता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button