ब्रेकिंग
अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 के तहत निगम का जागरूकता अभियान तेज वॉल पेंटिंग और जनसहभागिता से सुंदर बन ... जिला स्काउट्स एवं गाइड्स ने विश्व पर्यावरण दिवस मनाया हर दीवार दे रही स्वच्छता का संदेश, रंगों में बस रही शहर की नई पहचान,
छत्तीसगढ़दुर्ग

NH हाईवे पर मवेशियों को कुचलने का प्रयास, पुलिस ने युवक को पकड़ा

दुर्ग | दुर्ग ज़िले के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात एक युवक ने कथित तौर पर तेज़ रफ़्तार वाहन से सड़क पर चल रही लगभग आठ गायों को टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के बाद आरोपी वहां से भागने की कोशिश कर रहा था। स्थानीय लोगों ने उसका पीछा कर दुर्ग टोल प्लाज़ा के पास पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी वाहन चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। घायल मवेशियों का स्थानीय गौसेवकों और पशु-चिकित्सकों की मदद से उपचार कराया जा रहा है।

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता घटनास्थल पर पहुँचे और प्रशासन से दोषी चालक व वाहन के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की माँग की। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की विस्तृत जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने अपील की है कि लोग शांति बनाए रखें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button