ब्रेकिंग
नगरीय निकायों के लिए 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 195 करोड़ जारी बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर आंगनबाड़ी केन्द्रों में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम : पोषण, शिक्षा और जनभागीदारी का राज्यव्यापी अभियान मुख्यमंत्री से मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने की सौजन्य मुलाकात स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विधानसभा परिसर में तीन दिवसीय स्... हवाई कनेक्टिविटी मजबूत: रीवा-रायपुर डायरेक्ट फ्लाइट की शुरुआत आज से स्व-सहायता समूह से बदली जिंदगी, डेयरी और खेती से ‘लखपति दीदी’ बनीं माधुरी जंघेल जल दिवस पर जागरूकता अभियान को लेकर निगम में मंथन, जलकार्य समिति की अहम बैठक संपन्न अवैध कबाड़ कारोबार पर दुर्ग पुलिस की संयुक्त कार्रवाई अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख
छत्तीसगढ़

बस्तर के युवाओं के लिए सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर

जगदलपुरदेश सेवा का जज्बा रखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का एक शानदार मार्ग प्रशस्त हुआ है। थल सेना द्वारा आर्मी अग्निवीर भर्ती 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है, जिसके तहत अग्निवीर सामान्य ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क और ट्रेड्समैन जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

इस अवसर से लाभान्वित करने और क्षेत्र के युवाओं को सफलता दिलाने के उद्देश्य से बस्तर जिला प्रशासन ने एक अत्यंत सराहनीय पहल की है। प्रशासन द्वारा अब भर्ती की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को ज्ञानगुड़ी केन्द्र के माध्यम से निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग, व्हाट्सएप ग्रुप मार्गदर्शन और शारीरिक प्रशिक्षण (ट्रेनिंग) की सुविधा प्रदान की जा रही है।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए ऑनलाइन पंजीयन की खिड़की 13 फरवरी से खुल चुकी है जो 01 अप्रैल 2026 तक सक्रिय रहेगी। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://joinindianarmy.nic.in/पर जाकर अपना आवेदन सुनिश्चित कर सकते हैं। भर्ती के पहले चरण में ऑनलाइन कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा 1 से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जिसके बाद शारीरिक दक्षता, चिकित्सा परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया संपन्न होगी। सामान्य पात्रता के लिए उम्मीदवारों की आयु 17 ) से 22 वर्ष के बीच होनी चाहिए, विशेष रूप से जिनका जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य हुआ है।

जिला प्रशासन ने तैयारी को सुगम बनाने के लिए डिजिटल माध्यमों का सहारा लिया है। अभ्यर्थी प्रशासन द्वारा जारी किए गए विशेष व्हाट्सएप लिंक और गूगल फॉर्म के माध्यम से अपना निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के पश्चात छात्रों को एक समर्पित व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा जाएगा जहाँ उन्हें परीक्षा से जुड़ी समस्त पाठ्य सामग्री और अपडेट्स नियमित रूप से दिए जाएंगे। इसके अतिरिक्त जो छात्र नीट, पीईटी और पीएटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए भी निःशुल्क क्रैश कोर्स की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

यदि किसी अभ्यर्थी को ऑनलाइन पंजीकरण या आवेदन प्रक्रिया में तकनीकी समस्या आती है, तो वे जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल, जगदलपुर से संपर्क कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 0771-2965212 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। बस्तर के युवाओं के पास अब अपनी मेहनत और प्रशासन के सहयोग से सेना की वर्दी पहनने के सपने को हकीकत में बदलने का यह एक  उत्कृष्ट अवसर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button