ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
छत्तीसगढ़

दुर्ग इंदिरा मार्केट में ड्राई फ्रूट्स दुकान में आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

दुर्ग। कोतवाली थाना क्षेत्र के इंदिरा मार्केट में बीती रात करीब 11:20 बजे नवमीत ड्राई फ्रूट्स नामक दुकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते दुकान से घने धुएं और लपटों का गुबार उठ गया, जिससे आसपास के लोग घबराए।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत रवाना हुई और दुकान तक पहुंचकर तुरंत कार्रवाई शुरू की। आग के और फैलने से रोकने के लिए फायरकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए शटर तोड़ा और अंदर जाकर पानी की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।

आसपास की दुकानों को सुरक्षित रखा गया और किसी भी तरह की जनहानि या बड़ा नुकसान नहीं हुआ। आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है और पुलिस इसकी जांच कर रही है।

अग्निशमन अभियान में जिला सेनानी एवं अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में दलप्रभारी महेंद्र चंदेल के नेतृत्व में फायरकर्मी मुख्तार अली, धर्मेंद्र साहू और राजेश साहू की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी तत्परता और सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टली और बाजार सुरक्षित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button