ब्रेकिंग
भिलाई में दुर्ग पुलिस का तड़के कॉम्बिंग अभियान, किरायेदारों और संदिग्धों की हुई जांच दुर्ग के बांबे आवास उरला में 19 वर्षीय युवक की हत्या, वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार दशहरा विवाद ने लिया हिंसक रूप, युवक पर चाकू से हमला करने वाला बालक गिरफ्तार पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर...
देश

IND vs AUS 3rd ODI: नितीश रेड्डी तीसरे वनडे से बाहर, BCCI ने बताया कारण

सिडनी: भारत के युवा ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी को दूसरे वनडे में बाएं जांघ की चोट (लेफ्ट क्वाड्रिसेप्स) लग गई है, जिसके कारण वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे से बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने शनिवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि मेडिकल टीम उनकी हालत पर रोजाना नजर रख रही है।

एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में भारत को दो विकेट से हार का सामना करना पड़ा। मैच के बाद बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर लिखा, “नितीश कुमार रेड्डी को लेफ्ट क्वाड्रिसेप्स इंजरी हुई है। वे तीसरे वनडे के लिए उपलब्ध नहीं हैं। हमारी मेडिकल टीम उनकी निगरानी कर रही है।”

22 वर्षीय नितीश रेड्डी ने दूसरे वनडे में 10 गेंदों पर 8 रन बनाए और तीन ओवर में 24 रन देकर कोई विकेट नहीं लिया। कप्तान शुभमन गिल ने टॉस के समय दो बदलावों की घोषणा की— नितीश रेड्डी और अर्शदीप सिंह की जगह प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव को शामिल किया गया। अर्शदीप की फिटनेस को लेकर भी संदेह है, क्योंकि उन्हें एडिलेड में ऐंठन की समस्या के साथ देखा गया था।

तीसरा वनडे अब डेड रबर बन चुका है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया ने श्रृंखला में पहले ही 2-0 की बढ़त ले ली है। भारतीय शीर्ष क्रम अब तक उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा—कप्तान शुभमन गिल लय नहीं पकड़ पाए, विराट कोहली अभी खाता नहीं खोल पाए, जबकि रोहित शर्मा ने 73 रन जरूर बनाए, लेकिन जोश हेजलवुड ने दोनों मैचों में उन्हें काफी परेशान किया।

भारत की प्लेइंग इलेवन: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, मैट रेंसॉ, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कूपर कॉनॉली, मिचेल ओवेन, नाथन एलिस, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button