ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
छत्तीसगढ़

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री  अमित शाह गुरुवार को विशेष विमान से रायपुर पहुंचे। उनके आगमन पर स्वामी विवेकानंद विमानतल में मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट पर प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी गृह मंत्री का स्वागत किया।

अमित शाह के आगमन के मद्देनज़र शहर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। आगामी दिनों में नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में आयोजित होने वाले 60वें अखिल भारतीय DGP-IG सम्मेलन में वे उद्घाटन सत्र में शामिल होंगे। इस उच्चस्तरीय कार्यक्रम के चलते पुलिस और सुरक्षा एजेंसियाँ पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं।

गृह मंत्री के स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रही विभिन्न सुरक्षा एवं विकास गतिविधियों पर भी संक्षिप्त चर्चा की। इसके बाद अमित शाह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विश्राम स्थल के लिए रवाना हुए।

रायपुर में केंद्रीय नेतृत्व की इस महत्वपूर्ण उपस्थिति को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button