ब्रेकिंग
1200 विद्यार्थियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प, डीएवी स्कूल में चला ‘स्वच्छ पाठशाला’ अभियान राहुल गांधी को चुनाव आयोग और देश से भी माफी मांगनी चाहिए : विजय बघेल सेवा सेतु शिविर में चौथे दिन भी आवेदन लेकर पहुंचे नागरिक, बना भरोसे का केंद्र कैलाश नगर के नवनिर्मित मकान से बिजली वायर और एसी कनेक्शन चोरी, चोरी का माल खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्त... गणेश पंडाल में पार्किंग वसूली के मामले में कार्रवाई पर उठे सवाल, लोजपा नेता मुकेश वर्मा ने निगम अधिक... 4.5 वर्षीय बालिका से लैंगिक अपराध के मामले में आरोपी को आजीवन कारावास, POCSO कोर्ट ने सुनाई कई सजाएं आंगनबाड़ी में सजी पोषण की रंगोली, महिलाओं-बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच; ‘आंगन मिलन सेवा’ से जागरूकता... नाबालिग चोरों के गैंग का पर्दाफाश, 9 विधि से संघर्षरत बालकों समेत 11 पर कार्रवाई सिकोला भाटा के आंगनबाड़ी में गर्भवती माताओं की गोदभराई, शिशुओं का अन्नप्राशन जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का महापौर और कमिश्नर ने किया निरीक्षण
छत्तीसगढ़दुर्ग

दुर्ग के इंदिरा मार्केट स्थित लॉज में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस की रेड में 3 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे कथित अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली थाना और एसीसी (एंटी क्राइम एंड साइबर) की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार शाम छापेमार कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, रेड के दौरान लॉज में दो पुरुष और तीन महिलाएं आपत्तिजनक स्थिति में मिलीं। मौके पर लॉज का संचालन करने वाला व्यक्ति भी मौजूद था। तलाशी के दौरान पुलिस ने लगभग 20 हजार रुपये नकद, चार मोबाइल फोन, 80 कंडोम पैकेट तथा अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की।

मामले में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीटा एक्ट) की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध दर्ज कर विजय गुजराती, नारायण देशमुख और तमाशा कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी अवैध आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से लॉज में कथित देह व्यापार का संचालन कर रहे थे। पुलिस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि उनके आसपास किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधि संचालित हो रही हो तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

▪️ आरोपी का नाम :

1. विजय गुजराती
2. नारायण देशमुख
3. तमाशा कुमार साहू

▪️ जप्त सामग्री :

1. 80 कंडोम पैकेट
2. 04 नग मोबाइल फोन
3. नगद राशि लगभग ₹20,000/-
4. अन्य आपत्तिजनक सामग्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button