ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
दुर्ग

दुर्ग में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवक की मौत, एक की लाश नदी में मिली, दूसरा तालाब में डूबा

दुर्ग | दुर्ग जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो युवकों की मृत्यु हो गई। पहली घटना में महमरा कैफेटेरिया के सामने स्थित शिवनाथ नदी पुल के नीचे पानी में एक अज्ञात युवक की लाश पाई गई। मृतक की उम्र लगभग 38 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है। युवक ने शर्ट और पेंट पहना हुआ था, और उसके एक हाथ पर “मां” का टैटू था, जबकि भुजा पर अंग्रेजी में “SP” लिखा हुआ था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इस मामले में क्षेत्र के विभिन्न थानों में शव की जानकारी भेजी गई है, ताकि पहचान का पता चल सके।

वहीं, दूसरी घटना में एक युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद दुर्ग संभाग की एसडीआरएफ टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्कूबा डाइविंग की मदद से शव को बाहर निकाला। जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी, नागेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को ग्राम खोपली, थाना उतई अंतर्गत एक युवक तालाब में डूब गया था। इस सूचना के तुरंत बाद एसडीआरएफ की टीम को घटनास्थल पर रवाना किया गया।

एसडीआरएफ टीम के जवानों ने स्कूबा डाइविंग का सहारा लेते हुए युवक के शव को बाहर निकाला। मृतक की पहचान हितेंद्र काकड़े (पिता स्वर्गीय गिरधर काकड़े, उम्र 35 वर्ष, निवासी खोपली, थाना उतई, जिला दुर्ग) के रूप में हुई है। टीम में प्रभारी धनीराम यादव के अलावा आशीष, विनय यादव, चंद्रप्रकाश, थानेश्वर, मोहन, रमेश, महेश, राजेश नेताम और हबीब खान शामिल थे।

दोनों घटनाओं से क्षेत्र में हलचल मच गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button