ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव
दुर्ग

कांतिलाल बोथरा बने छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन के नए प्रदेश अध्यक्ष

दुर्ग दुर्ग के प्रतिष्ठित राइस मिलर और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता कांतिलाल बोथरा उर्फ ‘कांतू भाई’ को छत्तीसगढ़ राइस मिल एसोसिएशन का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। बिलासपुर में आयोजित एसोसिएशन की बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।

कांतिलाल बोथरा साढ़े तीन दशकों से भाजपा की सक्रिय राजनीति में हैं। वे भाजपा युवा मोर्चा दुर्ग जिला अध्यक्ष, शहर भाजपा अध्यक्ष, जिला भाजपा महामंत्री सहित विभिन्न चुनावों में विधानसभा चुनाव प्रभारी, समन्वयक और कोष प्रभारी जैसे अहम पदों पर रह चुके हैं पार्टी में उनकी निष्ठा और संगठन कौशल का ही परिणाम है कि उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ है।

बताया गया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के कार्यकाल में राइस मिल उद्योग को गति देने तथा मिलर्स की समस्याओं के समाधान में बोथरा की सक्रिय भूमिका रही है।अब प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उनसे उद्योग को नई दिशा देने और मिलर्स की आवाज बुलंद करने की अपेक्षा की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button