ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
भिलाई

जुआ के अड्डे पर छापा: पार्षद और पत्रकार समेत कई गिरफ्तार, 2.29 लाख जब्त

भिलाई ।  छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने देर रात जामुल, छावनी और खुर्सीपार के थानेदारों के साथ मिलकर पुरानी भिलाई में जुए के खिलाफ ताबड़तोड़ छापेमारी की। इस कार्रवाई में पार्षद और एक पत्रकार सहित 16 लोगों को गिरफ्तार कर 2.29 लाख रुपए और कई गाडिय़ों को जब्त किया गया है। सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि उन्हें काफी समय से सूचना मिल रही थी कि यहां जुए की फड़ बैठती है। उन्होंने इसकी जानकारी एसपी जितेंद्र शुक्ला को दी। एसपी ने निर्देश दिया कि रात में जैसे ही जुआ की फड़ बैठे वो छापेमार कार्रवाई करें।

एसपी के निर्देश पर सीएसपी ने खुद छावनी टीआई चेतन चंद्राकर, जामुल टीआई केपलि देव पाण्डेय और खुर्सीपार के टीआई अबर भारद्वाज को बुलाया। उन्हें कहा गया कि वो अपने खास सिपाहियों को लेकर उनके साथ चले। इसके बाद करीब 15-20 पुलिस आधिकारियों और टीआई की टीम देर रात पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र पहुंची। पुलिस की रात 11 बजे टीम शारदा चौक चरोदा पहुंची। वहां उन्होंने एक घर में छापेमारी की तो अंदर 16  लोगों ताश पत्ती से जुआ खेल रहे थे। पुलिस ने सभी को अंदर ही गिरफ्तार कर उनके पास से 2 लाख 29 हजार रुपए और ताश पत्ती को जब्त किया। गिरफ्तार करने वाले में दो बड़े नाम जिसमें एक नाम भिलाई तीन चरोदा निगम के पार्षद एम एंथोनी और पत्रकार का नाम है। पुलिस ने जुआरियों के पास से तीन कार और 9 मोटराइकिल और स्कूटी जब्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button