ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन करेगा 75 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनरों का सम्मान

रायपुर।छत्तीसगढ़ अधिकारी–कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय पेंशन दिवस–2025 के अवसर पर 75 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों के सम्मान समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

दिनांक 17 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 -00 बजे आयोजित राष्ट्रीय पेंशन दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस अशोक अग्रवाल तथा विशेष अतिथि आर.के. त्रिवेदी, सेवानिवृत्त विशेष आयुक्त (GST) होंगे।

जिला अध्यक्ष पंकज नायक ने बताया कि यह कार्यक्रम कर्मचारी भवन, गौरव पथ, रायपुर के सभा कक्ष में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय पेंशनर सम्मेलन एवं वरिष्ठ पेंशनर साथियों का सम्मान किया जाएगा। इस अवसर पर विधि विशेषज्ञों द्वारा पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी भी दी जाएगी।

बैठक में प्रांतीय महामंत्री उमेश मुदलियार, प्रांतीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ ध्रुव, संभागीय अध्यक्ष विमल कुंडू, जिला सचिव बेनीराम गायकवाड़, कोषाध्यक्ष बी.पी. कुरील, उपाध्यक्ष द्वय राजेंद्र उमाठे एवं प्यारेलाल सेन, महामंत्री यशवंत भोंसले, मानकलाल पाण्डेय, के.एन. शर्मा, वाय.आर. सोनी, केदार अग्रवाल, डॉ. चौहान, लक्ष्मण प्रसाद पनका सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button