ब्रेकिंग
CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान
दुर्ग

कड़ाके की ठंड को देखते हुए स्कूलों के समय में किया गया बदलाव

दुर्ग । वर्तमान में जिले में अत्यधिक ठंड एवं शीतलहर के प्रकोप के कारण बच्चों के स्वास्थ्य को दृष्टिगत रखते हुए जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, बी.एस.पी., सी.बी.एस.ई. पाठ्यक्रम संचालित विद्यालयों के संचालन समय में तत्काल प्रभाव से परिवर्तन किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार दो पाली में संचालित होने वाली शालाओं सोमवार से शुक्रवार तक प्रथम पाली के लिए प्रातः 8.30 से 11.30 बजे तक एवं शनिवार को अपरान्ह 12 बजे से शाम 4 बजे तक समय निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार द्वितीय पाली में संचालित होने वाले शालाओं सोमवार से शुक्रवार तक के लिए अपरान्ह 12 बजे से शाम 4 बजे तक व शनिवार को प्रातः 8.30 बजे से 11.30 बजे तक किया गया है।

एक पाली में संचालित होने वाली शालाओं सोमवार से शुक्रवार तक के लिए प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक व शनिवार को प्रातः 8.30 बजे से 11.30 बजे तक समय निर्धारित किया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button