ब्रेकिंग
मुख्य सचिव ने विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा सुशासन तिहार 2026 के तहत बालोद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिलों की विस्तृत समीक्षा हवलदार भोजराम साहू को शौर्य चक्र, राष्ट्रपति भवन में 8 जून को होगा सम्मान; वीरता पर देश को गर्व वाहन विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस की कार्रवाई दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 10 लाख की हेरोइन के साथ महिला गिरफ्तार, नशा तस्करी पर कसा शिकंजा महापौर ने ली विकास कार्यों की समीक्षा, जल संरक्षण व अधोसंरचना से जुड़े अहम निर्णय शराब के लिए पैसे मांगकर कार सवार का रास्ता रोका, गाली-गलौज करने वाले 4 आरोपियों पर मामला दर्ज रसोई गैस पर बढ़ा बोझ: LPG सिलेंडर के दाम में ₹29 की बढ़ोतरी, उपभोक्ता परेशान दुर्ग में जुए के अड्डे पर पुलिस का छापा, 15 जुआरी गिरफ्तार; ₹4.34 लाख की संपत्ति जब्त रायपुर में विकास भी, विरोध भी: मिनी बस सेवा शुरू, कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
छत्तीसगढ़दुर्ग

डॉक्टर्स डे पर बघेरा में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन, चिकित्सकों और पत्रकारों को किया गया सम्मानित

दुर्ग। डॉक्टर्स डे के अवसर पर बघेरा के नागरिकों द्वारा एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें चिकित्सा और पत्रकारिता जगत की कई प्रतिष्ठित हस्तियों को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम बघेरा हॉस्पिटल परिसर में आयोजित हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग नगर निगम सभापति श्याम शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ वार्ड पार्षद मनीष साहू, ललित ढीमर, और अनेक गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण रहीं डॉ. यामिनी सिंह नयन, जिन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही डॉ.दिनेश्वर बघेल,धनेश देशमुख, नमिता बेलचंदन,सोनम वर्मा, और कुमारी दुर्गा निषाद नर्स को भी सम्मानित किया गया।

पत्रकारिता क्षेत्र से सीजी सुपरफास्ट न्यूज़ चैनल के संपादक सुरेश गुप्ता, जो अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के जिला दुर्ग सचिव भी हैं, को भी उनके निर्भीक एवं निष्पक्ष लेखन के लिए विशेष सम्मान दिया गया। समाजहित में उनके योगदान की जमकर सराहना हुई।

इस आयोजन को सफल बनाने में आयोजन कर्ता  टोमेश साहू, अश्विनी चंदेल, गुड्डू यादव, सत्येंद्र बंजारे, मुरलीधर वर्मा, कमलकांत साहू, लोकेश देव वर्मा,राघव सेन, गायत्री चंद्रवाशी, समेत सभी कार्यकर्ताओं ने समारोह को उत्साह और गरिमा से भर दिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त बघेरा वासियों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button