ब्रेकिंग
पानी की बोतल बेचने में की मनमानी, अब दुकानदार को भरना पड़ेगा ₹7 लाख का जुर्माना भिलाई नगर निगम चुनाव से पहले बड़ा उलटफेर, वार्ड आरक्षण ने कई नेताओं के चुनावी समीकरण बिगाड़े CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह
दुर्ग

ऑपरेशन – सुरक्षा” अभियान के तहत यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा माल वाहक वाहन चालकों को वाहन में सवारी ना ले जाने हेतु लगातार “शपथ” दिलाया जा रहा है

दुर्ग | वर्ष 2024 में अन्य जिलों में माल वाहक वाहनो में सवारी ले जाने के दौरान हुई सडक दुर्घटनाओं को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ऑपरेशन सुरक्षा अभियान चलाकर ऐसी घटना दुर्ग जिले में घटित ना हो इसको ध्यान में रखकर लगातार माल वाहक वाहन में यात्रा करने वाले ऐसे वाहन चालको पर कार्यवाही के साथ उनको समझाइए देने की कार्यवाही की जा रही है।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा विगत 04 दिनो से लगातार माल वाहक चालकों को माल वाहक में सवारी ले जाने के दौरान हुई दुर्घटनाओं के संबंध में अवगत कराते हुए समझाइए दी जा रही है कि वह इस प्रकार की गलती ना करें जिससे दूसरे की जान जोखिम में पड़े। माल वाहक वाहन में सवारी ले जाने एवं शराब पीकर वाहन चलाने से होने वाले अपराध पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 39/192 (1), 66/192(1) के तहत एवं शराब सेवन 185 के तहत होने वाले अर्थदंड के संबंध में जानकारी देते हुए इस संबंध में वाहनों में स्टीकर लगाया जा रहा है। समझाईश के साथ-साथ लगातार ऐसे वाहन चालकों पर विगत 04 दिनों में 116 वाहनों में कार्यवाही एवं 248 वाहन चालकों सें सहमति पत्र भराया गया साथ ही ऐसे वाहन चालको के लायसेंस निलंबन की कार्यवाही हेतु परिवहन विभाग को भी पत्र प्रेषित किया गया है।

अपीलः– यातायात पुलिस दुर्ग सभी माल वाहक वाहनो से अपील करती है कि अपने वाहन में यात्रियों का परिवहन कदापि न करे आपकी एक लापरवाही से कई जिंदगी खतरे में पड सकती है माल वाहक वाहन सामान लाने ले जाने के लिए है न कि यात्री ले जाने के लिए। भविष्य में यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा ऐसे माल वाहक वाहनों पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button