ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

महापौर अलका बाघमार ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर बच्चों को कराया अन्नप्राशन:

दुर्ग/शासकीय प्राथमिक शाला वार्ड क्रमांक 52 बोरसी मे सुशासन तिहार के तहत महिला बाल विकास विभाग दुर्ग शहरी अंतर्गत गर्भवती महिलाओ की गोद-भराई व बच्चों का अन्नप्राशन महापौर  अलका बाघमार द्वारा किया गया।इस अवसर पर आयुक्त सुमित अग्रवाल सभापति श्याम शर्मा, लोक कर्म प्रभारी देवनारायण चन्द्राकर,महिला बाल विकास प्रभारी  शशि द्वारिका साहू,एमआईसी मनीष साहू,निलेश अग्रवाल,लीलाघर पाल,संजय अग्रवाल,साजन जोसफ मौजूद रहे।

महापौर ने इन हितग्राहीयों को आशीर्वाद प्रदान किया गया

इसके अतिरिक्त शिविर स्थल मे 30 किशोरी बालिकाओं का हीमोग्लोबिन जाँच भी किया गया।शिविर स्थल मे दुर्ग शहरी परियोजना से परियोजना अधिकारी तथा सभी सेक्टर सुपरवाइजर उपस्थित थे।

महिला बाल विकास विभाग द्वारा गर्भवती माताओं का गोद भराई व नन्हे-मुन्हे बच्चो को अन्नप्राशन कराया साथ ही महापौर  बाघमार ने कार्यक्रम में चार गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई।इन महिलाओं को फल, दूध और पोषण सामग्री भेंट की गई। साथ ही दो शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी संपन्न हुआ। बच्चों को पौष्टिक आहार खिलाकर स्वास्थ्य और पोषण के प्रति जागरूक किया गया।

महापौर ने कहा कि सरकार की मंशा है कि हमारा प्रदेश स्वस्थ प्रदेश हो। कहा कि नौनिहाल देश के भविष्य हैं। इसके लिए सरकार ने विभिन्न प्रकार की योजनाओं के माध्यम से लोगों को लाभान्वित करने का बीड़ा उठाया है।

महापौर  बाघमार ने कहा कि सरकार प्रत्येक शहर क्षेत्रों में इस कार्यक्रम के माध्यम से नौनिहालों को अन्नप्राशन कराया जा रहा है। इसके अलावा गर्भवतियों की गोद भराई कराई जा रही है,राज्य सरकार में विभिन्न योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सीधे आमजन को मिल रहा है। सरकार की मंशा है कि सभी का विकास हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button