ब्रेकिंग
कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप
बिलासपुर

कोटा का फार्म हाउस बना जुए का अड्डा, बावनपरी संग ताश की महफिल में 14 रंगेहाथ गिरफ्तार

बिलासपुर, । जिले के कोटा थाना क्षेत्र में स्थित एक फार्म हाउस में जुए की महफिल पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 रसूखदार जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस संयुक्त कार्रवाई को एसीसीयू यूनिट और कोटा थाना पुलिस की टीम ने अंजाम दिया। आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नगदी, मोबाइल और महंगी कारें बरामद की गई हैं।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोटा स्थित एक फार्म हाउस में ताश के पत्तों पर मोटी रकम दांव पर लगाई जा रही है। एएसपी अर्चना झा के नेतृत्व में तत्काल कार्रवाई करते हुए फार्म हाउस पर छापा मारा गया। इस दौरान वहां मौजूद 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

जुए के अड्डे से मिली बड़ी बरामदगी:

नगदी : ₹3,04,200

मोबाइल फोन : 17 महंगे स्मार्टफोन

वाहन : 5 लग्जरी कारें

इनोवा (CG10 AE 8187)

टिआगो (CG10 AM 1573)

बलैनो (CG10 AZ 5491)

किया सेल्टॉस (CG10 BK 3849)

विटारा ब्रेजा (CG10 BE 7804)

ये हुए गिरफ्तार:

मिश्रीलाल कश्यप (68) – तेलीपारा

हरिओम साहू (44) – खमतराई

दीपक सोनी (28) – चांटीडीह

ज्वाला सूर्यवंशी (55) – मंगला

प्रदीप पाण्डेय (42) – अशोक नगर

राकेश कहार (48) – संतोषी मंदिर

शांतनु बघेल (40) – राजकिशोर नगर

राजेन्द्र कुम्हारे (61) – तेलीपारा

मनोज कश्यप (43) – कुदुदण्ड

यशोधर कश्यप (24) – जूना बिलासपुर

सागर कश्यप (32) – करबला रोड

महेन्द्र वर्मा (33) – मेडिकल कॉम्प्लेक्स

सिरीश कश्यप (50) – ईमलीपारा

राजकुमार तेजवानी (61) – राजकिशोर नगर

अधिकारियों की भूमिका:

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर एएसपी अर्चना झा, एसडीओपी कोटा नुपुर उपाध्याय, एसीसीयू प्रभारी अनुज कुमार एवं कोटा थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। फार्म हाउस का मालिक अजयपुर निवासी बंटी कश्यप बताया गया है।

कानूनी कार्रवाई:

गिरफ्तार सभी आरोपियों पर छत्तीसगढ़ जुआ अधिनियम 2022 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही, प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

एएसपी ग्रामीण अर्चना झा ने स्पष्ट किया कि जिले में जुआ, सट्टा, नशा और आपराधिक गतिविधियों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस लगातार ऐसे अड्डों पर नजर बनाए हुए है, और आगे भी ऐसी सख्त कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button