ब्रेकिंग
शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की सौगात, महापौर ने किया भूमिपूजन उत्तर भारत प्राकृतिक अध्ययन हाईक के लिए दुर्ग से 5 सदस्यीय स्काउटर-गाइडर दल रवाना छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार
दुर्ग

दुर्ग पुलिस ने किया 8-9 टन अनुपयोगी दस्तावेजों का नष्टीकरण

दुर्ग |  पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के मार्गदर्शन में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय दुर्ग, रक्षित आरक्षी केन्द्र दुर्ग, तथा अनुविभाग धमधा एवं पाटन के थानों में संचित वर्ष 2021 तक के जीवनावधि पूर्ण एवं अनुपयोगी दस्तावेजों/अभिलेखों का विधिवत रूप से नष्टीकरण किया गया।

पुलिस रेग्युलेशन के अनुरूप कार्यवाही

यह कार्रवाई पुलिस रेग्युलेशन के पैरा 702 से 705, 970 एवं 971 के तहत निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप की गई। कुल लगभग 8 से 9 टन दस्तावेजों को नष्ट किया गया।

नष्टीकरण की यह प्रक्रिया बालाजी इंडस्ट्रीज एवं टॉपवर्थ इंडस्ट्रीज, रसमड़ा में सम्पन्न हुई, जहां इस कार्यवाही की निगरानी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा की गई।

उपस्थित वरिष्ठ अधिकारीगण:

  • अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), जिला दुर्ग
  •  एलेक्जेंडर किरो, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), जिला दुर्ग
  • चन्द्र प्रकाश तिवारी, उप पुलिस अधीक्षक (लाईन), जिला दुर्ग
  • अनुप लकड़ा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी, पाटन
  • नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग
  • निरीक्षक युवराज साहू, थाना प्रभारी धमधा
  • निरीक्षक भानुप्रताप साव, थाना प्रभारी अण्डा
  • निरीक्षक विपीन रंगारी, थाना प्रभारी उतई
  • निरीक्षक अनिल पटेल, थाना प्रभारी बोरी
  • उप निरीक्षक राम नारायण ध्रुव, थाना प्रभारी अम्लेश्वर
  • उप निरीक्षक पुरूषोत्तम कुर्रे, थाना प्रभारी रानीतराई

प्रशासनिक पारदर्शिता का प्रतीक

दस्तावेजों के इस व्यवस्थित नष्टीकरण से न केवल प्रशासनिक दक्षता में वृद्धि होगी, बल्कि यह पुलिस विभाग में पारदर्शिता और उत्तरदायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button