ब्रेकिंग
CM Today: मंत्रालय में कैबिनेट बैठक से लेकर विभागीय समीक्षा तक, आज ऐसा रहेगा मुख्यमंत्री विष्णुदेव स... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... साइबर ठगी की रकम खपाने वाले 06 म्यूल बैंक खाताधारक गिरफ्तार, कमीशन के लालच में खाते-पासबुक-एटीएम उपल... गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश की मांग, सर्व समाज संगठन ने शासन को भेजा ज्ञापन:-प्रांताध्यक्ष भानु ... मुख्य मार्गो के डिवाइडर एवं छतों पर लगे कटआउट होर्डिंग्स की अनुमति होगी निरस्त,विज्ञापन कटआउट लगाने ... 100 निकायों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, 67 करोड़ मंजूर; 1.38 करोड़ OPD का रिकॉर्ड सफर होगा तेज और आसान! रायपुर से रांची-धनबाद तक नया एक्सप्रेसवे देगा बड़ी राहत स्वच्छ हवा की रैंकिंग में रायपुर चमका, दुर्ग-भिलाई और कोरबा ने भी बनाई मजबूत जगह गैस सिलेंडर बुकिंग पर बड़ा बदलाव, गांव और शहर में अब एक ही नियम लागू मुख्यमंत्री साय का आज का पूरा कार्यक्रम, नगरीय प्रशासन की समीक्षा बैठक में होंगे शामिल
छत्तीसगढ़

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म, नेवई थाना पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

भिलाई। नेवई थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय बच्ची को तलाशते हुए उसकी मां आसपास पहुंच गई, जिससे पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद परिजन सीधे नेवई थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 4(2)-CHL एवं 70(2)-BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है।

पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं, इसलिए किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जांच प्रक्रिया को तेज कर दिया गया है। वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

नेवई थाना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए दोषियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button