ब्रेकिंग
स्वास्थ्य कर्मचारी संघ का जिला अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक मार्च, मांगों को लेकर सरकार के नाम सौंपा ज्ञ... साड़ी की जिद बनी मौत की वजह! पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट CM साय से लघु उद्योग भारती की मुलाकात, इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर की तैयारियों पर हुई अहम चर्चा Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ
दुर्ग

कलेक्टर एवं निगम प्रशासक ने बुजुर्ग एवं असमर्थ लोगों के घर पंहुच कर आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश

दुर्ग। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत लगातार घर घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया जा रहा है।

इसका उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को पात्र जरूरतमंदों तक पहुंचाना है।

कलेक्टर व निगम प्रशासक सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देश एवं नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल के मार्गदर्शन में घर-घर आयुष्मान कार्ड शिविर

आयोजन को प्रभावी बनाने के लिए दीनदयाल अंत्योदय योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन व मितानिनों की टीम सहित अन्य कर्मचारियों की टीम गठित की गई है।

इसका उद्देश्य कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं से दूर न रहे।बुजुर्ग एवं असमर्थ लोगों को उनके घर जाकर योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं।

घर घर पहुंचकर 15 दिन के भीतर बुजुर्ग एवं असमर्थ 70 वर्ष के ऊपर आयु के 435 बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया है।

साथ ही अन्य 909 लोगो का भी आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

वार्ड क्रमांक 38 त्रिवेणी उइके 90 साल व सुखबति 85 साल की बुजुर्ग महिला के घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

शिविर में सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जा रही है।

निगमायुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा संबंधित विभाग द्वारा बुजुर्ग एवं असमर्थ लोगों को उनके घर जाकर योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए गए हैं।

शिविर में सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जुड़ी पूरी जानकारी प्रदान कर लाभार्थियों के नाम सूचीबद्ध कर योजनाओं का शत प्रतिशत लाभ देना सुनिश्चित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button