ब्रेकिंग
लखनऊ में पत्रकार सेवा सुरक्षा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण
दुर्ग

सड़क में डाला कचरा,नगर निगम ने लगाया दुकानदारों पर जुर्माना

दुर्ग ।मॉर्निंग विजिट के दौरान आयुक्त सुमित अग्रवाल द्वारा दिये निर्देश के परिपालन मे दुकानदारों के द्वारा अपने प्रतिष्ठान के सामने खुले मे कचरा फेकने वालो को अर्थदंड किया गया।

नगर निगम द्वारा गठित निगरानी दल ने शहर के अलग-अलग इलाकों में सफाई व्यवस्था जांची।

इस दौरान नाले में कचरा फेंकने के मामले में कुछ लोगों से जुर्माना वसूल किया गया। वहीं जांच के दौरान दुकानों के बाहर कचरा फेकना पाया गया।

स्थल पर कचरा फैलाने, झिल्ली पन्नी में सामान बेचने, अपने दुकान के सामने डस्टबिन नहीं रखने वाले व्यापारियों पर निगम ने अर्थदंड लगाया।

दो हजार पांच सौ रुपये चालान वसूला गया।निगम की टीम द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सड़क पर गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई की गई।इस मामले में निगम अमला ने जुर्माना वसूलने की कार्रवाई की है।

शहर की सफाई सहित प्रतिबंधित पॉलीथिन और डिस्पोजल पर नजर रखने निगम आयुक्त द्वारा निगरानी दल का गठन किया गया।

निगम के निगरानी दल ने शहर के अलग-अलग इलाकों का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। निगरानी दल ने वार्ड 59,60 व 21 में कचरा डालने के मामले में जुर्माना वसूल किया।

इस दौरान टीम ने प्रतिबंधित डिस्पोजल का विक्रय के मामले में किराना स्टोर के संचालक को डिस्पोजल नही रखने की बात कही।

वही कचरा सड़क पर फेंकना पाया गया। इस मामले में भी संबंधितों से जुर्माना वसूल किए जाने की कार्रवाई की गई। निगम अमला द्वारा कुल दो हजार रुपये जुर्माना पांच सौ वसूल किया गया।

स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेंद्र मिश्रा सहित निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।जन संपर्क विभाग/राज बक्शी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button