ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में बदला मौसम का मिजाज, बारिश थमने से बढ़ी गर्मी; अगले 48 घंटे फिर बारिश के आसार कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय में AI-मीडिया शोध केंद्र की शुरुआत, राज्यपाल डेका ने दिया पत्रकारिता का ... छत्तीसगढ़ में फिर सक्रिय होगा मानसून, 11 सितंबर से बारिश का अलर्ट; बिलासपुर में सामान्य से अधिक बारि... फ्लाइट बंद होने के बीच राहत की खबर, बिलासपुर से Fly91 भर सकती है उड़ान भिलाई में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराई तेज रफ्तार स्कॉर्पियो; दो युवकों की मौत लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा सेवा समिति का पहला स्थापना दिवस, 17 राज्यों के पत्रकारों ने दिखाया एकजुटता ... CG News:- लूट के माल के बंटवारे पर गैंग में घमासान! मारपीट ने खोला पूरा राज, रीवा से आई पिस्टल से लू... छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत
रायपुर

रायपुर में ऑनलाइन सट्टेबाजी गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों का लेन-देन उजागर

रायपुर | राजधानी रायपुर में क्रिकेट सट्टेबाजी में म्यूल बैंक अकाउंट उपलब्ध कराने वाले एक गिरोह का एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से 4.05 लाख रुपये नकद और 7 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

इस गिरोह के खिलाफ कार्रवाई प्रार्थी गौरांग कुमार वल्थरे की शिकायत पर की गई। उन्होंने बताया कि मुख्य आरोपी अब्दुल्ला मेमन ने धोखे से उनके और उनके भाई के नाम पर बैंक खाते और सिम कार्ड प्राप्त कर करोड़ों रुपये के अवैध लेन-देन किए।

बैंक जांच में यह सामने आया कि इन खातों का इस्तेमाल क्रिकेट सट्टेबाजी के लिए किया जा रहा था। एक ही बैंक खाते से दो करोड़ रुपये से अधिक का ट्रांजैक्शन पाया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  • अब्दुल्ला मेमन (21) – टिकरापारा, रायपुर
  • फैय्याज अहमद (39) – टिकरापारा, रायपुर
  • सुमित खटवानी (34) – मोवा, रायपुर
  • संजय जोतवानी (30) – अमलीडीह, रायपुर
  • अविनाश वाधवा (34) – तिल्दा नेवरा, रायपुर

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उड़ीसा और दिल्ली जैसे राज्यों से भी जुड़ा हुआ है। फिलहाल अन्य खातों की जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।

तेलीबांधा पुलिस और साइबर यूनिट ने मामले की जांच को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button