ब्रेकिंग
पुरानी रंजिश में युवक पर धारदार हथियार से हमला, सुपेला पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार महापौर की अनोखी पहल,सड़क सुरक्षा का संदेश: महापौर द्वारा तीन अलग-अलग शादियों में पहुँचकर दूल्हा-दुल्... अवैध अफीम खेती प्रकरण से जुड़े व्यक्तियों के अवैध अतिक्रमण पर पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई – बुलडोजर... महिला दिवस पर महापौर अलका बाघमार ने नर्सिंग स्टाफ का किया सम्मान, हेलमेट भेंट कर दिया सुरक्षा का संद... छात्र समस्याओं पर एनएसयूआई का विरोध, समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्या निदान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त जिला सूरजपुर न्यायालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का भव्य आयोजन - नारी शक्ति का हुआ सम्मान कम्प्यूटर कोचिंग से भविष्य सँवार रहीं हैं प्रियंका सुंदरी गांव में आबकारी-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 19.62 बल्क लीटर देशी शराब जब्त निर्माणाधीन पानी टंकी का शिक्षक नगर का महापौर अलका बाघमार ने किया निरीक्षण, गुणवत्ता में लापरवाही पर...
छत्तीसगढ़दुर्ग

कादम्बरी नगर में संगीतमय राम कथा, महापौर ने कहा,रामायण जीवन का आदर्श मार्ग

दुर्ग/23 फरवरी।कादम्बरी नगर वार्ड 17 में मंगलवार की शाम भक्ति और श्रद्धा से सराबोर रही, जब 30 वर्षों से निरंतर आयोजित हो रही संगीतमय राम कथा का आयोजन पूरे गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन रामायण महिला समिति कादम्बरी नगर द्वारा किया गया, जिसने वर्षों से समाज में धार्मिक चेतना व सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखने का कार्य किया है।

कार्यक्रम में महापौर अलका बाघमार विशेष रूप से सम्मिलित हुईं। इस अवसर पर देवनारायण चन्द्राकर,पार्षद सुरूचि उमरे,सुषमा गुप्ता, निगी टांक,अरुणा भरगनिमा, शोभा गुप्ता, गीला पाण्डे,मंजू पटेल, प्रेमलता कर्मा, नेता अग्रवाल,जयश्री साहू, हेमलता मित्तल,सुनिता अग्रवाल, सीमा सेन, अन्नपूर्णा गुप्ता,प्रीति सहित भारी संख्या में भक्तों के बीच बैठकर भावपूर्ण कथा में डूबी रहीं और अंत में कथा वाचक महाराज से आशीर्वाद ग्रहण किया।

महापौर बाघमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि रामायण केवल एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाली आदर्श शिक्षा है।

उन्होंने कहा,रामायण हमें मर्यादा, त्याग, सेवा और आदर्शों पर चलने की प्रेरणा देती है। 30 वर्षों से कादम्बरी नगर की रामायण माला समिति द्वारा यह अनवरत परंपरा निभाई जा रही है, जो हमारे समाज की एक बड़ी शक्ति है। ऐसे आयोजन समाज को जोड़ते हैं, सकारात्मकता बढ़ाते हैं और आने वाली पीढ़ियों को भी सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराते हैं।”

महापौर अलका बाघमार ने समिति की महिलाओं की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से समाज में सद्भाव, शांति और संस्कार का वातावरण निर्मित होता है। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर निगम ऐसे सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक आयोजनों को हमेशा समर्थन और सहयोग देता रहेगा।

कथा के दौरान राम भक्ति से सराबोर भजन, सुंदर कांड के प्रसंग और भक्तिमय वातावरण से पूरा क्षेत्र आध्यात्मिक अनुभूति से भर उठा। श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम को अत्यंत सफल बताया और समिति सदस्यों ने भी विश्वास जताया कि यह परंपरा इसी प्रकार आगे भी चलती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button