ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

दुर्ग कोतवाली टीआई विजय यादव को लाइन अटैच, चाकूबाजी मामले में लापरवाही पर कार्रवाई

दुर्ग । दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने दुर्ग कोतवाली थाने के टीआई विजय यादव को लाइन अटैच कर दिया है।

एसपी ने उन्हें यह सजा चाकूबाजी की घटना में बरती गई लापरवाही और पिछली कई अन्य शिकायतों के चलते दी है।

एसपी जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि टीआई विजय यादव के खिलाफ कई शिकायतें मिल रही थीं।

इसके साथ ही स्कूल के एनुअल फंक्शन के दौरान हुई चाकूबाजी की घटना में भी लापरवाही सामने आई है।

इसके चलते उन्होंने मौखिक आदेश देते हुए उन्हें दुर्ग कोतवाली थाना से हटाकर लाइन में अटैच किया है।

जानकारी के मुताबिक निरीक्षक विजय यादव को जैसे ही सोमवार रात लाईन अटैच का मौखिक आदेश मिला|

उन्होंने तत्काल प्रभाव से पुलिस लाइन में मंगलवार को अपनी आमद दे दी है।

एसपी जितेंद्र शुक्ला का कहना है कि अभी मामले में जांच की जा रही है।

यदि लापरवाही सिद्ध हुई तो उनके खिलाफ आदेश भी जारी कर दिया जाएगा।

पुलिस विभाग के मिली जानकारी के मुताबिक दुर्ग कोतवाली में हुई चाकू बाजी के मामले में टीआई विजय यादव ने सही ढंग से कार्रवाई नहीं की।

पीड़ित पक्ष ने भी आरोप लगाया था कि फोन करने के बाद भी समय पर वहां पुलिस नहीं पहुंची थी।

इसके साथ ही एसपी ने इस मामले में टीआई को सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे।

इसके बाद भी विजय यादव ने चाकू बाजी की धाराएं नहीं लगाई।

इससे आरोपियों को फायदा मिला।

इससे एसपी काफी नाराज हुए और उन्होंने तत्काल उन्हें कोतवाली थाने से हटने का मौखिक आदेश दे दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button