ब्रेकिंग
पुलिस स्मृति दिवस पर प्रथम वाहिनी छसबल, भिलाई में शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, पुलिस महानिरीक्... दुर्ग में स्टील प्लांट में दुर्घटना के बाद जे.डी. स्टील इंडस्ट्रीज के निदेशक और ठेकेदार के खिलाफ एफआ... पुलिस स्मृति दिवस पर नवागढ़ थाना प्रभारी टीआई श्री मनीकांत पाण्डेय सहित पुलिस स्टाफ का सम्मान जवाहर नगर में धूमधाम से मना दशहरा उत्सव, महापौर की उपस्थिति में रावण,के पुतले का दहन, दुर्ग में आज होगा ऐतिहासिक महाकन्या भोज, शोभायात्रा के बाद कन्याओं को कराया जाएगा भोज मां चंडिका मंदिर में नवरात्रि पर उमड़ी भक्तों की भारी भीड़, माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु प्रेम प्रसंग के विवाद में युवती के मंगेतर पर जानलेवा हमला, मिर्च पाउडर डालकर धारदार हथियार से वार कर... गलत वेतन भुगतान की वसूली के नाम पर कर्मचारियों का उत्पीड़न बंद हो, सेवानिवृत्ति से 2 वर्ष पूर्व अनिव... ऑनलाइन सट्टा एप 3Stumps के मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी की लगभग 1.42 करोड़ रुपये की संपत्ति कु... दुर्ग में हत्या के फरार आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित, सूचना देने वाले की पहचान रहेगी गोपनीय
भिलाई

भिलाई में आयुष्मान कार्ड शिविर: मुफ्त इलाज का लाभ उठाने का अवसर

भिलाई।  भिलाई निगम भिलाई के नागरिकों की सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया जा रहा है। ये शिविर भिलाई शहर के विभिन्न वार्डों में प्रतिदिन लगाए जा रहे हैं। जिन नागरिकों का आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बना है, वे शिविर स्थल पर जाकर अपना कार्ड बनवा सकते हैं। आयुष्मान कार्ड के तहत सामान्य वर्ग के लिए ₹50,000 तक का इलाज और बीपीएल परिवारों के लिए 5 लाख तक की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है।

इसके अलावा, 70 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए भी ₹5 लाख तक का इलाज आयुष्मान कार्ड पर मिल रहा है। नगर निगम ने सभी जोनों में आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की है, जो शिविरों के कार्य की मॉनिटरिंग करेंगे। नागरिकों से अनुरोध है कि वे शिविरों का लाभ उठाकर अपना आयुष्मान कार्ड बनवाएं और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाएं।

नोडल अधिकारियों की नियुक्ति

जोन क्रमांक 1, नेहरू नगर: अजय सिंह राजपूत

जोन क्रमांक 2, वैशालीनगर: येशा लहरे

जोन क्रमांक 4, शिवाजी नगर खुर्सीपार: सतीश यादव

जोन क्रमांक 5, सेक्टर 06: जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता

शिविर की तिथियाँ और स्थान

22 एवं 23 अक्टूबर को…

वार्ड 06: प्रियदर्शिनी परिसर, शीतला मंदिर, संजय नगर

वार्ड 21: कैलाश नगर, पार्षद कार्यालय व सुलभ शौचालय के पास

वार्ड 35: शारदा पारा, पार्षद कार्यालय, जनता स्कूल के पास

वार्ड 43: बापू नगर, अंबेडकर भवन

वार्ड 62: सेक्टर 06, मध्य सड़क 34 के बीच डोम शेड

24 एवं 25 अक्टूबर को…

वार्ड 07: राधिका नगर, सियान सदन

वार्ड 22: कुरूद, सांस्कृतिक भवन, बाजार चैक व दुर्गा पंडाल, प्रगति नगर

वार्ड 36: श्याम नगर, सूर्या नगर, सतनाम भवन व अहमद नगर, आंगनबाड़ी केंद्र

वार्ड 44: लक्ष्मी नारायण नगर, जलाराम मंदिर प्रांगण

वार्ड 63: सेक्टर 06, पश्चिम सड़क 55, तेलगुपारा व सड़क 65, दुर्गा मंच

28 एवं 29 अक्टूबर को…

वार्ड 08: कृष्णा नगर, राधाकृष्ण मंदिर व बजरंग चैक, वार्ड कार्यालय

वार्ड 23: घासीदास नगर, दुर्गा मंच व कर्मा मंच

वार्ड 37: संत रविदास नगर, पार्षद कार्यालय के पास

वार्ड 45: बालाजी नगर, सामुदायिक भवन, सांई मंदिर परिसर

वार्ड 64: सिविक सेंटर, सेक्टर 10, सड़क 17, पार्षद कार्यालय के पास

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button