ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में फिर बिगड़ा मौसम, रायपुर-बिलासपुर समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्य का सम्मान, छत्तीसगढ़ के 64 शिक्षकों को राज्यपाल करेंगे सम्मानित दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ से टकराई बाइक; दो नाबालिगों की मौके पर मौत कर्ज वसूली के नाम पर बर्बरता, महिला और बेटे को बंधक बनाकर पीटा; निर्वस्त्र कर वीडियो बनाने का आरोप नर्मदा में 15 लोगों की जान पर बनी! पेट्रोलिंग बोट का इंजन बंद, तेज बहाव में डूबी नाव भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें धर्म, कर्तव्य और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा - मुख्यम... मृत भालू के नाखून काटकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार रायगढ़ की बदलेगी तस्वीर: विकास परियोजनाओं का वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी ने किया मैराथन निरीक्षण जल संरक्षण में सूरजपुर का ऐतिहासिक प्रदर्शन- देश में चौथा और छत्तीसगढ़ में मिला पहला स्थान जिस पानी से बुझती है प्यास, वही बढ़ा रहा किडनी की बीमारी का खतरा? सामने आया बड़ा दावा
दुर्ग

दुर्ग गर्ल्स कॉलेज में संभागायुक्त और कलेक्टर का औचक निरीक्षण

दुर्ग | संभागायुक्त  सत्यनारायण राठौर और कलेक्टर सु ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज शासकीय डॉ. वामन वासुदेव पाटणकर कन्या महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सु चौधरी ने छात्राओं से मिलकर कर उनको अध्ययन के लिए प्रेरित करते हुए कहा, ’’आप लोगों को पढ़ाई के साथ इतना सक्षम बनना है कि आप आने वाली पीढ़ी को भी शिक्षित कर सके।’’

उन्होंने छात्राओं को सुझाव दिया कि सभी किताबें खरीदना संभव नहीं हो पाता ऐसी स्थिति में आप वाचनालय में समय बिताएं और वाचनालय से विषय वार किताबें प्राप्त कर अध्ययन करें।

निरीक्षण के दौरान, संभागायुक्त  राठौर एवं कलेक्टर सु चौधरी ने वाचनालय, डांस सेक्शन, ड्राइंग सेक्शन और रेड क्रॉस सेंटर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने वाचनालय में उपलब्ध पुस्तकों की गुणवत्ता और विद्यार्थियों द्वारा इसके उपयोग की स्थिति की जांच की।

उन्होंने प्राचार्य को वाचनालय को और अधिक व्यवस्थित बनाने और आधुनिक सुविधाओं का प्रबंध के निर्देश दिए। ड्राइंग सेक्शन में संभागायुक्त  राठौर ने छात्राओं द्वारा बनाई गई कलाकृतियों का अवलोकन कर उनकी सराहना की एवं प्राचार्य को इन कलाकृतियों को प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। रेड क्रॉस सेंटर की प्रभारी डॉ. रेशमा ने संभाग आयुक्त एवं कलेक्टर को सेंटर की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यहां पर कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जाता है। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त  राठौर एवं कलेक्टर सु चौधरी ने महाविद्यालय परिसर का भी निरीक्षण किया और प्राचार्य को परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने और फलदार व छायादार पेड़-पौधे लगाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अपर संचालक उच्च शिक्षा डॉ. राजेश पाण्डे, अनुविभागीय अधिकारी  हरवंश मिरी, प्राचार्य डॉ. डीसी अग्रवाल, वाणिज्य प्राध्यापक डॉ. केसी राठी और महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button