ब्रेकिंग
Sai Cabinet Meeting Today: आज साय सरकार ले सकती है बड़े फैसले, किसानों के लिए हो सकता है बड़ा ऐलान लोक कर्म विभाग की समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त नजर, समय-सीमा में कार्य पूर्ण करन... भव्य सावन मेले की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार, सांस्कृतिक समिति की बैठक में बनी कार्ययोजना, छत्तीसगढ़ में मेहरबान हुआ मानसून, रायपुर समेत कई जिलों में बारिश; मौसम विभाग का ऑरेंज-येलो अलर्ट दुर्ग में अंधे कत्ल का खुलासा: महिला की हत्या के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम... सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को दी जन्मदिन की शुभकामना... राज्य स्तरीय शाला प्रवेशोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, नए शिक्षा सत्र का हुआ शुभारंभ सी.जी. सुपरफास्ट न्यूज़ के संपादक सुरेश गुप्ता ने इन्द्रजीत सिंह 'छोटू' को जन्मदिन की दी हार्दिक शुभ... तथ्यों के आधार पर होगी कार्रवाई, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध : पर्यटन म... महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा हेतु दुर्ग पुलिस का पिंक पेट्रोलिंग अभियान, जिलेभर में जागरूकता एवं ...
दुर्ग

जेआरडी स्कूल सुशासन में 107 आवेदनों का किया गया निराकरण,महापौर पहुची शिविर

दुर्ग | नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत सुशासन तिहार के तीसरे चरण में महापौर अलका बाघमार आज हिंदी भवन के सामने जेआरडी स्कूल में आयोजित समाधान शिविर में पहुँचे।महापौर बाघामर ने आयुक्त सुमित अग्रवाल,एमआईसी लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर,नीलेश अग्रवाल,पार्षद गुलाब वर्मा,

उपायुक्त मोहेंद्र साहू, कार्यपालन अभियंता दिनेश नेताम,वीपी मिश्रा अधिकारी/कर्मचारियो के साथ छत्तीसगढ़ महतारी एवं सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सुशासन तिहार के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।

महापौर अलका बाघमार ने आयुक्त सुमित अग्रवाल के साथ शिविर में लगें विभिन्न विभागों के स्टाल में पहुँचकर प्राप्त आवेदनों सहित निराकरण आवेदनों की जानकारी ली।आज शिविर में 107 आवेदनों मांग 85 शिकायत 22 शेष शून्य 107 आवेदनों का निराकरण किया गया।

शिविर में सीसी सड़क व नालीनिर्माण,पट्ट,पेंशन,आत्मानंद स्कूल में एडमिशन,बिजली पोल हटवाने,अवैध कब्जा हटवाने,उपादिन आवेदन, निगम चिकित्सा व्यय प्रतिपूर्ति की मांग,महतारी वंदन योजना दिलाने की मांग,शहर क्षेत्र में सीसी कैमरा लगवाने सहित पेड़ काटने के अलावा अन्य आवेदन मिले है।

महापौर अलका बाघमार ने कहा जेआरडी स्कूल में आज शिविर में सुशासन तिहार के तहत आयोजित समाधान शिविर में सहभागिता कर जनता की समस्याओं का निराकरण किया गया।

इस दौरान पांच गर्भवती महिलाओं को गोद भराई व 2 नवजात शिशुओं का अन्नप्रासन संस्कार किया। स्थल पर 30 से अधिक 30 किशोरी बालिकाओं का एचबी टेस्ट एवं उनको सेनेटरी पैड वितरण किया गया।साथ ही शिविर में त्वरित लोगो का आधार उपटेड सहित आधार कार्ड बनाया गया।

महापौर अलका बाघमार ने कहा पारदर्शी, जवाबदेह और संवेदनशील शासन ही लोकतंत्र की वास्तविक पहचान है, और हमारी सरकार इस दिशा में सतत संकल्पित है।महापौर ने कहा यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के जनसेवा और सुशासन के प्रति यह अभियान एक सशक्त कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button