ब्रेकिंग
छत्तीसगढ राज्य की अन्य पिछ़ड़ा वर्ग की केन्द्रीय सूची में अहीर‘‘ के उपरांत ‘‘ रावत‘‘ एवं अंग्रे... जमीन सौदे में बड़ा फर्जीवाड़ा, 25 लाख से अधिक की धोखाधड़ी के आरोप में दो पर FIR विकास कार्यों की सौगात: महापौर ने तीन वार्डों में सड़क, नाली और पुलिया निर्माण कार्यों का किया भूमिप... अब कम होगा ईंधन खर्च! भारत में आया E85 फ्लेक्स फ्यूल, जेब पर पड़ेगा कम बोझ सिर्फ 15 साल की उम्र में टीम इंडिया का टिकट, वैभव सूर्यवंशी ने रचा नया कीर्तिमान केशकाल घाट फोरलेन बायपास निर्माण में ढिलाई पर नाराज हुए अरुण साव, समय पर काम पूरा करने के निर्देश महंगाई भत्ते की मांग को लेकर 10 जून को प्रदर्शन, कर्मचारियों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचने की अपील मंत्री गजेन्द्र यादव से मिलीं महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारी, जताया आभार दुर्ग में 27 लाख की हार्वेस्टर धोखाधड़ी का खुलासा, अधिकृत डीलर गिरफ्तार दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही रू 15 टन से अधिक कोयला जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
दुर्ग

थाना मोहन नगर के 9 साल पुराने अपहरण/बलात्कार के मामले की सहयोगी आरोपियों दीक्षा ठाकुर पुलिस की गिरफ्त में

दुर्ग | जितेन्द्र शुक्ला (भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक  दुर्ग के मार्गदर्शन पर  अति. पुलिस अधीक्षक  (शहर)  सुखनंदन राठौर (रापुसे),  चिराग जैन (भा०पु०से०) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग के दिशा निर्देश में थाना प्रभारी शिव प्रसाद चन्द्रा थाना मोहन नगर जिला दुर्ग के नेतृत्व में महिलाओं एवं बच्चों संबंधी गंभीर अपराधों पर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रहीं है

कि थाना मोहन नगर में दिनांक 13.12.2016 को प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी नाबालिक लड़की परीक्षा दिलाने स्कूल गई थी जो वापस नहीं आई जिसे आस पास व रिस्तेदारो में काफी पता तलाश किये पता नहीं चला किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा बहला फुसलाकर ले गया है व अपने कब्जे में रखा है।

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 631/2016 धारा 363 भा०द०वि० पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान पीडिता नाबालिक बालिका को दिनांक 26/12/2016 को बरामद किया गया बालिका का कथन लिया गया जो अपने कथन में बताई कि आरोपियों दीक्षा ठाकुर ने उसके परिचित के दो लड़के आरोपी हनी वर्मा एवं अनिल राय निवासी मथुरा उत्तर प्रदेश से घटना दिनांक को उसके स्कूल के पास आकर मिलाये तथा घुमकर आते है|

बोलकर जबरदस्ती रायपुर ले गये रायपुर से नागपुर होते मथुरा लेकर गये जहां किराये के मकान में आरोपी हनी वर्मा के द्वारा पीडिता से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया जाना बताने से प्रकरण में धारा 366,376,34 भा०द०वि० एवं 5 (ठ), 6 पाक्सो एक्ट जोडी गई।

प्रकरण के आरोपियों का लगातार पता तलाश की जा रहीं थी कि आज दिनांक 18.03.2025 को दौरान पता तलाश के प्रकरण की आरोपियों दीक्षा ठाकुर पति रमेश नेताम उम्र 26 साल मिलन चौक तितुरडीह वार्ड नंबर 19 थाना मोहन नगर जिला दुर्ग वर्तमान पता पेन्ड्री प्राथमिक शाला स्कूल के सामने थाना लालबाग जिला राजनांदगांव को पकड़ा गया।

आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार की आरोपिता को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों की पता तलाश जारी है।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक शिव प्रसाद चन्द्रा, उप निरीक्षक पारस सिंह ठाकुर, महिला प्रथान आरक्षक भेनू ठाकुर, विश्वजीत टंडन एवं नवीन यादव की विशेष भूमिका रही।

नाम आरोपियों : दीक्षा ठाकुर पति रमेश नेताम उम्र 26 साल साकिन मिलन चौक तितुरडीह वार्ड नंबर 19 जिला दुर्ग वर्तमान पत्ता पेन्ड्री प्राथमिक शाला स्कूल के सामने थाना लालबाग जिला राजनांदगांव|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Slot Site
Back to top button